✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

कहीं आपके आधार का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? ऐसे करें चेक

एबीपी लाइव   |  26 May 2025 08:17 PM (IST)
1

यहां तक कि आपको बैंक में कोई काम हो या नया सिम ही क्यों न लेना हो, आप हर जगह आधार की डिटेल्स शेयर करते हैं. इससे आपको कई तरह की सुविधाएं तो मिलती है, लेकिन इसके जरिए स्कैम भी काफी बढ़ गए हैं.

2

कई बार स्कैमर्स और ठग आपको आधार की डिटेल्स का इस्तेमाल कर गलत फायदा उठाते हैं और इसकी जानकारी आधार कार्ड धारक को होती ही नहीं है. ऐसे में आपने आधार को सुरक्षित रखना बहुत ही चुनौतीपूर्ण हो जाता है.

3

आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए UIDAI की ओर से एक ऑनलाइन टूल उपलब्ध कराया गया है. इसके इस्तेमाल से आप अपने आधार को गलत इस्तेमाल से रोक सकते हैं. साथ ही यह भी पता लगा सकते हैं कि आपका आधार नंबर किस-किस जगह और कब इस्तेमाल हुआ है.

4

आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए आप myAadhaar पोर्टल की मदद से सकते हैं. इस पोर्टल पर 'Authentication History' नाम की सुविधा से आप आधार कार्ड के बारे में हर एक डिटेल जान सकते हैं और मुसीबत में पड़ने से बच सकते हैं.

5

myAadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिसकी मदद से आप लॉग-इन कर सकते हैं. पोर्टल ओपन होने के बाद आप 'Authentication History' पर जाकर आप यह पता कर सकते हैं कि आपका आधार नंबर किस-किस जगह पर और कब-कब उपयोग में लाया गया.

6

अगर आपको कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है तो UIDAI की हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करके या help@uidai.gov.in पर ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आधार के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए आप आधार बायोमेट्रिक को लॉक भी कर सकते हैं, जिसके आपकी अनुमति के बिना आपके फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • कहीं आपके आधार का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? ऐसे करें चेक
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.