फ्लैट में कैसे लगवा सकते हैं सोलर पैनल? जानें सूर्य घर योजना में अप्लाई करने का नया तरीका

आजकल लोग बढ़ते बिजली बिलों से परेशान हैं. खर्च कम करने के लिए वह लगातार नए तरीके खोजते रहते हैं. अब इसमें भारत सरकार की ओर से भी मदद दी जा रही है. सरकार ने इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना शुरू की है.
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं. इस योजना का मकसद आम नागरिकों को सोलर एनर्जी से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. इस योजना के तहत सरकार घरों में सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी देती है.
अलग-अलग वॉट के सोलर पैनल पर अलग-अलग अमाउंट की सब्सिडी तय की गई है. इससे लोगों पर पूरा बोझ नहीं आता है. हालांकि योजना के तहत सोलर पैनल लगाने के लिए घर में छत होना जरूरू है. तभी आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं.
कई लोगों के मन में सवाल आता है कि अगर उनका घर फ्लैट में है तो क्या वह भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं? तो जवाब है हां लेकिन कुछ शर्तों के साथ फ्लैट में सोलर पैनल लगवाने के लिए सोसाइटी या आरडब्ल्यूए की परमिशन जरूरी होती है.
आमतौर पर पैनल कॉमन एरिया की छत पर लगाए जाते हैं. जिससे सभी फ्लैट्स मिलकर इसका फायदा उठा सकें. फ्लैट या इंडिपेंडेंट हाउस दोनों ही के लिए में आवेदन की प्रक्रिया एक जैसी है. इसके लिए pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है.
इसके बाद राज्य और डिस्कॉम चुनने के बाद आवश्यक डाॅक्यूमेंट अपलोड करें. इसके बाद डिस्कॉम की टीम साइट विजिट करती है और मंजूरी मिलने पर अधिकृत एजेंसी सोलर पैनल इंस्टॉल करती है.मंजूरी मिलने के बाद इंस्टॉलेशन एजेंसी पैनल की डिजाइन और पोजीशन तय करती है.
पूरी प्रोसेस नार्मली 15 से 30 दिनों में पूरी हो जाती है. इसके बाद नेट मीटरिंग सिस्टम के जरिए आपका सोलर पैनल ग्रिड से जुड़ जाता है. उसी दिन से आपकी खुद की बिजली बननी शुरू हो जाती है. सरकार की ओर से दी जाने वाली 30% से 60% तक की सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में जमा हो जाती है.