✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर खरीदने जा रहे बीवी के लिए गोल्ड तो न करें ये गलती, वरना लग जाएगा चूना

एबीपी लाइव   |  09 Oct 2025 10:35 AM (IST)
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर खरीदने जा रहे बीवी के लिए गोल्ड तो न करें ये गलती, वरना लग जाएगा चूना

करवा चौथ 2025 सोने की खरीदारी

1

करवाचौथ पर सोना खरीदते वक्त सबसे बड़ी गलती होती है. बिना शुद्धता चेक किए सोना खरीदना. कई दुकानदार 22 या 24 कैरेट गोल्ड के नाम पर मिक्सड सोना बेच देते हैं. इससे कीमत तो ज्यादा चुकानी पड़ती है और मिलने वाला सोना शुद्ध नहीं होता.

2

इसलिए हमेशा भरोसेमंद ज्वेलरी शॉप से ही खरीदें. जिससे आपको ज्यादा दाम न चुकाने पड़ जाए. इसके साथ ही साइज का सही अनुमान न लगाना भी आम गलती है. अंगूठी या ब्रेसलेट के लिए सही साइज का होना जरूरी है. गलत साइज होने पर न तो पहनने में आराम मिलेगा और न ही इसे वापस बदलना आसान होगा.

3

त्योहारोंं पर सोने की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. कई बार दुकानदार त्योहार के समय कीमत बढ़ा देते हैं. इसलिए कीमत की तुलना न करना भी नुकसानदेह हो सकता है. इसलिए खरीदारी से पहले अलग-अलग शॉप पर रेट चेक करें.

4

गहनों का डिजाइन देखकर जल्दबाजी में खरीदना भी जोखिम भरा होता है. कभी-कभी डिजाइन पुराना या नकली पत्थरों वाला हो सकता है. हमेशा ज्वेलरी के स्टोन और डिज़ाइन की क्वालिटी जांच लें. यह लंबे समय तक यूज के लिए जरूरी है.

5

जब भी कोई सोने की ज्वेलरी खरीदें तो उसके साथ बिल और सर्टिफिकेट जरूर लें. हर गहने के साथ बिल और शुद्धता प्रमाण पत्र जरूर होना चाहिए. भविष्य में अगर रीसेल करना हो या ज्वेलरी को लेकर कोई विवाद हो तोयह चीजें काम आती हैं.

6

कई बार बहुत से ज्वेलर्स त्योहार पर सस्ता सोना देते हैं. लोगों को लगता है ऐसा किसी स्कीम के तहत करते हैं जबकि आपको बता दें बहुत से ज्वेलर ऐसे मौकों पर मिलावटी सोने के गहने बेच देते हैं. इसलिए इस बात का भी खास तौर पर ध्यान रखें. सस्ते के चक्कर में मिलावटी सोना बीवी को गिफ्ट न करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर खरीदने जा रहे बीवी के लिए गोल्ड तो न करें ये गलती, वरना लग जाएगा चूना
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.