✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

दिल्ली में खुले नए हेल्थ सेंटर, जानें कौन-कौन सी बीमारियों का मिलेगा इलाज

एबीपी लाइव   |  21 Sep 2025 04:10 PM (IST)
दिल्ली में खुले नए हेल्थ सेंटर, जानें कौन-कौन सी बीमारियों का मिलेगा इलाज

सब लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बहुत जरूरी होती हैं. कई बार लोगों को इलाज या टेस्ट के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है, लेकिन दिल्ली में अब आप अपने घर के पास ही ये सुविधाएं प्राप्त कर पाएंगे. नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर इसी मकसद से खोले गए हैं.

1

दिल्ली के आरोग्य मंदिरों में मरीजों को मुफ्त इलाज, दवा और लैब टेस्ट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच, टीकाकरण और योग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी. यह केंद्र शहरवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं तक सीधे पहुँच प्रदान करेगा.

2

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में एक हजार की आबादी पर तीन बेड उपलब्ध होंगे. इलाज के अभाव में किसी मरीज की मौत नहीं होगी. हर अस्पताल में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे. ताकि मरीजों को दवाएं सस्ती और आसानी से मिलें.

3

आरोग्य मंदिरों में रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं. यहां आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और वय वंदना योजना के लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन भी होगा. इस सुविधा से लोग योजना का लाभ सीधे और तुरंत प्राप्त कर सकेंगे.

4

इन केन्द्रों में मुफ्त जांच और स्क्रीनिंग की सुविधा मिलेगी. इसमें कैंसर स्क्रीनिंग, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की जांच शामिल हैं. इसके अलावा 14 प्रकार के नियमित टेस्ट जैसे ब्लड शुगर, डेंगू, मलेरिया और सिफलिस, 8 प्रकार के ब्लड टेस्ट और 79 अन्य टेस्ट आउटसोर्सिंग के जरिए किए जाएंगे.

5

मरीजों को फर्स्ट मेडिकल हेल्थ सेवाएं भी दी जाएंगी. इसमें प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए देखभाल और डिलवरी की सुविधा, बच्चों के लिए 12 अलग-अलग बीमारियों के टीके, 105 प्रकार की जरूरी दवाइयां मुफ्त और सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, बुखार का इलाज शामिल है.

6

स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए सप्ताह में दो बार योग क्लास आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा फैमिली प्लानिंग काउंसलिंग जैसी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी. दिल्लीवासियों को न केवल इलाज बल्कि स्वास्थ्य सुधार और रोगों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • दिल्ली में खुले नए हेल्थ सेंटर, जानें कौन-कौन सी बीमारियों का मिलेगा इलाज
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.