✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

क्या पेमेंट में एक दिन की देरी से पड़ेगा क्रेडिट स्कोर पर फर्क? जान लीजिए नियम

एबीपी लाइव   |  22 Nov 2025 05:35 PM (IST)
क्या पेमेंट में एक दिन की देरी से पड़ेगा क्रेडिट स्कोर पर फर्क? जान लीजिए नियम

आज की डिजिटल लाइफ किसी को लोन चाहिए, क्रेडिट कार्ड चाहिए या बैंकिंग से जुड़ा कोई भी काम. हर जगह क्रेडिट स्कोर मायने रखता है. इसी वजह से लोग कोशिश करते हैं कि कोई भी पेमेंट डेट मिस न हो. अब सवाल यह है कि अगर पेमेंट एक दिन लेट हो जाए तो क्या स्कोर खराब हो जाता है?

1

कई लोगों के मन में यह सवाल लाजिमी तौर पर आता है कि अगर क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करने में एक दिन की देरी हो जाए या कोई किस्त चुकाने में 1 दिन की देरी हो जाए. तो क्या क्रेडिट स्कोर पर प्रभाव पड़ता है. तो आपको बता दें इसके लिए अलग-अलग नियम है.

2

देश में ज्यादातर बैंक और क्रेडिट ब्यूरो 30 दिनों से कम की देरी को लेट पेमेंट की कैटेगरी में नहीं डालते. यानी अगर आपने सिर्फ एक दिन बाद पेमेंट किया है. तो स्कोर पर लगभग कोई असर नहीं पड़ता. यह रिपोर्ट में दर्ज भी नहीं होता.

3

अक्सर बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां एक छोटा सा ग्रेस पीरियड भी देती हैं. मतलब यह कि अगर आपकी ड्यू डेट सोमवार थी और आपने मंगलवार को पेमेंट कर दिया. तो इसे लेट नहीं माना जाता. बस आपको यह जरूर देखना चाहिए कि आपकी बैंक की पॉलिसी क्या है. क्योंकि हर बैंक का नियम एक जैसा नहीं होता.

4

भले एक दिन लेट पेमेंट से स्कोर पर असर नहीं पड़ता. लेकिन लेट फीस लग सकती है. बैंक और कार्ड कंपनियां एक छोटी पेनल्टी लगा सकती हैं, जो अमूमन बहुत ज्यादा नहीं होती. लेकिन अगर यह आदत बन जाए. तो यह चार्ज बढ़ते जाते हैं और आपकी जेब पर बोझ बन जाते हैं.

5

क्रेडिट स्कोर नॉर्मली तब खराब होता है जब पेमेंट 30 दिन से ज्यादा देर तक पेंडिंग रहे. वहीं अगर 60 या 90 दिनों की देरी से पेमेंट की जाए तो इससे क्रेडिट स्कोर काफी नीचे आ सकता है. इसलिए इस बात का खास तौर पर ध्यान रखना जरूरी है.

6

अगर आप अपनी पेमेंट की ड्यू डेट भूल जाते हैं. और इस चक्कर में आपसे पेमेंट करना मिस हो जाता है. तो फिर आप अपने खाते में ऑटो डेबिट सर्विस चालू कर सकते हैं. जिससे ड्यू डेट पर अपने आप ही आपके खाते से पेमेंट हो जाएगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • क्या पेमेंट में एक दिन की देरी से पड़ेगा क्रेडिट स्कोर पर फर्क? जान लीजिए नियम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.