✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

क्लाउड किचन शुरू करने से पहले बनवाना होता है ये सर्टिफिकेट, जान लीजिए तरीका

नीलेश ओझा   |  27 Dec 2025 01:43 PM (IST)
1

क्लाउड किचन शुरू करना देखने में आसान लगता है. लेकिन इसके पीछे कुछ जरूरी नियम और डाॅक्यूमेंट प्रोसेस होती है. कई लोग सिर्फ किचन और डिलीवरी ऐप पर फोकस करते हैं. लेकिन कानूनी औपचारिकताओं को नजरअंदाज कर देते हैं. यहीं पर बाद में दिक्कतें सामने आती हैं.

2

खाने से जुड़ा कोई भी काम शुरू करने से पहले सरकार की ओर से तय किए गए फूड सेफ्टी नियमों को समझना जरूरी होता है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि लोगों तक साफ, सुरक्षित और मानक के अनुसार तैयार किया गया खाना पहुंचे. इन नियमों के बिना कारोबार करना जोखिम भरा हो सकता है.

3

यही वजह है कि क्लाउड किचन शुरू करने से पहले FSSAI लाइसेंस का सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी माना जाता है. यह सर्टिफिकेट इस बात का सबूत होता है कि आपका किचन फूड सेफ्टी के तय मानकों पर खरा उतरता है. बिना इसके काम करने पर जुर्माना और किचन बंद होने का खतरा रहता है.

4

FSSAI लाइसेंस लेने की प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन है. इसके लिए फूड सेफ्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है. आवेदन के दौरान पहचान पत्र, पता प्रमाण, किचन की जानकारी और इस्तेमाल होने वाले फूड आइटम से जुड़ी डिटेल भरनी पड़ती है.

5

आवेदन सबमिट होने के बाद संबंधित विभाग दस्तावेजों की जांच करता है. कई मामलों में किचन का इंस्पेक्शन भी किया जाता है ताकि साफ-सफाई और सेफ्टी मानकों की पुष्टि हो सके. सब कुछ सही पाए जाने पर तय समय में लाइसेंस जारी कर दिया जाता है.

6

अगर आप क्लाउड किचन को लंबे समय तक बिना परेशानी चलाना चाहते हैं. तो इस सर्टिफिकेट को हल्के में न लें. सही लाइसेंस होने से डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग आसान होती है और ग्राहकों का भरोसा भी बनता है. यही एक मजबूत शुरुआत की असली कुंजी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • क्लाउड किचन शुरू करने से पहले बनवाना होता है ये सर्टिफिकेट, जान लीजिए तरीका
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.