✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बैंक जाते वक्त साथ रखें ये डॉक्यूमेंट, नहीं तो होगी परेशानी

एबीपी लाइव   |  10 Sep 2025 04:22 PM (IST)
बैंक जाते वक्त साथ रखें ये डॉक्यूमेंट, नहीं तो होगी परेशानी

आज के दौर में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसका बैंक खाता ना हो. लगभग सभी लोगों के बैंक खाता होते हैं. जिनके जरिए वह ट्रांजैक्शन करते हैं. बिना बैंक खाते के जिंदगी काफी मुश्किल हो जाती है. पीएम जन धन योजना के तहत तो गांव गांव तक बैंक खाता खुल चुके हैं.

1

सामान्य तौर पर बैंक जाना अक्सर रूटीन का काम लगता है. लेकिन कई बार छोटी-छोटी चूक बड़ी परेशानियां खड़ी कर देती है. अकाउंट खोलना, लोन लेना या कोई ट्रांजेक्शन करवाना हो. बिना सही डॉक्यूमेंट के काम रुक सकता है.

2

लोग अक्सर सोचते हैं कि मोबाइल या पहचान के लिए कोई एक चीज़ काफी होगी. लेकिन ऐसा नहीं है आपको इसके अलावा भी कई सारी चीज साथ लेकर जानी पड़ती है. जो बैंकिंग के दौरान आपके काम आती है. खासतौर पर यह चार चीजें.

3

बैंक में जाने से पहले पहचान और पते का प्रूफ रखना हमेशा चाहिए. पासपोर्ट, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस इस काम के लिए अच्छे ऑप्शन हैं. बिना इन प्रूफ के आपको बैंक की कई सेवाएं मिलना मुश्किल हो सकती हैं. और आपको वापस घर लौटना पड़ सकता है.

4

अकाउंट से जुड़ी जानकारी बैंक में ले जाना सही होता है. पासबुक या बैंक स्टेटमेंट में ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड्स होने से बैंक कर्मी जल्दी काम कर पाते हैं. नए लेन-देन की जानकारी चेक करने में यह काम आती है. इसके बिना कई बार जानकारी अपडेट करने या समस्या हल करने में देरी हो सकती है.

5

अगर आप फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन कर रहे हैं. तो पैन कार्ड साथ रखना जरूरी है. लोन, एफडी या बड़े रकम की ट्रांजेक्शन में यह डॉक्यूमेंट जरूरी होता है. टैक्स से जुड़ी जानकारी के लिए अन्य डॉक्यूमेंट भी साथ रखना बेहतर रहता है.

6

आजकल बैंक कई नोटिफिकेशन मोबाइल और ईमेल पर भेजते हैं. अगर नबंर अपडेट नहीं है. तो अलर्ट नहीं मिलेंगे. ओटीपी या वैरिफिकेशन होने में भी परेशानी हो सकती है. बैंक जाने से पहले अपने नंबर और ईमेल सही हैं या नहीं, यह चेक कर लेना चाहिए.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • बैंक जाते वक्त साथ रखें ये डॉक्यूमेंट, नहीं तो होगी परेशानी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.