✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

दिनभर AC चलाना सही है या नहीं? जानें लगातार कितने घंटे चलाना चाहिए

नीलेश ओझा   |  11 Mar 2026 03:01 PM (IST)
दिनभर AC चलाना सही है या नहीं? जानें लगातार कितने घंटे चलाना चाहिए

मार्च के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है. गर्मी बढ़ते ही ज्यादातर घरों में AC लगभग पूरे दिन चलने लगता है. कई लोगों के मन में यही सवाल रहता है कि क्या AC को लगातार चलाना सही है या नहीं. दरअसल AC को लंबे समय तक चला तो सकते हैं.

1

अगर टेक्निकली देखा जाए तो मॉडर्न AC इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि वह लंबे समय तक चल सकें. अगर मशीन अच्छी हालत में है और उसकी सर्विसिंग समय पर होती रहती है. तो उसे कई घंटे लगातार चलाने में कोई बड़ी दिक्कत नहीं होती. लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

2

आमतौर पर एक्सपर्ट मानते हैं कि AC को 8 से 12 घंटे तक लगातार चलाना सही होता है. कई घरों में तो रातभर AC चलता है और इसमें दिक्कत नहीं आती. लेकिन 24 घंटे लगातार चलाने से मशीन पर दबाव बढ़ सकता है. खासकर अगर कमरे की कूलिंग और वेंटिलेशन सही न हो.

3

एक और अहम बात टेंपरेचर की होती है. बहुत से लोग AC को 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं. जिससे मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि 24 से 26 डिग्री के बीच टेंपरेचर रखने से कमरे में आरामदायक ठंडक भी मिलती है और बिजली की खपत भी कम रहती है.

4

अगर AC को लंबे समय तक चलाना है तो कमरे को ठीक से बंद रखना जरूरी है. दरवाजे या खिड़कियां बार-बार खुलती रहेंगी तो ठंडी हवा बाहर जाती रहेगी. ऐसे में AC को लगातार ज्यादा काम करना पड़ेगा. जिससे बिजली बिल भी बढ़ेगा और मशीन पर भी असर पड़ेगा.

5

इसके अलावा AC के फिल्टर की सफाई भी बेहद जरूरी होती है. अगर फिल्टर गंदे हो जाएं तो एयर फ्लो कम हो जाता है और कूलिंग भी घट जाती है. ऐसे में लोग AC का टेंपरेचर और कम कर देते हैं. जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है और मशीन पर ज्यादा लोड पड़ता है.

6

सीधी बात यह है कि AC को लंबे समय तक चलाया जा सकता है. लेकिन समझदारी से. सही टेंपरेचर सेट करें, कमरे को बंद रखें और समय-समय पर सर्विस करवाते रहें. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से AC भी ठीक से काम करेगा और बिजली बिल भी जरूरत से ज्यादा नहीं बढ़ेगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • दिनभर AC चलाना सही है या नहीं? जानें लगातार कितने घंटे चलाना चाहिए
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.