आधार कार्ड में सिर्फ एक बार ही सही हो सकती है ये चीज, बिल्कुल भी ना करें गलती

भारत में रहने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी होता है. हिंदुस्तान की जरूरत आपको अलग-अलग समय पर पड़ती रहती हैं.
इनमें सबसे ज्यादा जो दस्तावेज इस्तेमाल किया जाता है वह है आधार कार्ड. देश की तकरीबन 90 फ़ीसदी आबादी के पास आधार कार्ड है.
स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेने से लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने तक में आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ जाती है.
आधार कार्ड बनवाते वक्त अक्सर बहुत से लोग गलत जानकारियां दर्ज करवा देते हैं. जिससे फिर बाद में उन्हें इसका नुकसान होता है.
कई बार लोगों को लगता है आधार कार्ड में अपडेट करवा सकते हैं. इसलिए वह जानकारी दर्ज करवाते वक्त ज्यादा ध्यान नहीं देते.
लेकिन आपको बता दें आधार कार्ड में एक चीज ऐसी है. जो सिर्फ एक बार ही सही करवाई जा सकती है. उसके लिए आपको दूसरा मौका नहीं मिलता.
आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ यानी जन्मतिथि सिर्फ एक ही बार सही करवाई जा सकती है. अगर आपने पहली बार में ही उसे सही नहीं करवाया. तो इस बात का खास ख्याल रखें.