IAS टॉपर टीना डाबी और सेकेंड टॉपर अतहर में हुआ प्यार, जल्द शादी के बंधन में बधेंगें!

टीना अपनी सफलता का श्रेय मेहनत और ईश्वर के आशिर्वाद को देती हैं. उन्होंने कहा, ‘परीक्षा में तो मैंने टॉप तो कर लिया है लेकिन अभी सफर लंबा है और मुझे खुद को साबित करना है.’(Image Courtesy: Facebook)
लेकिन टीना का कहना है कि प्रेम करना कोई गुनाह नहीं है. आईएएस टॉपर से जब यह सवाल किया गया कि दलित समाज आपको एक आईकॉन की तरह देखता है तो इस पर टीना ने जबाव देते हुए कहा कि वो ऐसा नहीं मानती.(Image Courtesy: Facebook)
हालांकि टीना के फैसले पर कुछ लोगों ने जातिगत टिप्पणी भी की है और कुछ लोगों ने धर्म को लेकर भी सवाल किए.(Image Courtesy: Facebook)
मैं और आमिर दोनों शादी के फैसले से खुश हैं. एक स्वतंत्र महिला होने के नाते मैं अपनी पसंद चुनने के लिए आजाद हूं. हालांकि, कुछ लोग टीना के इस फैसले को सही बताते हुए इसका स्वागत कर रहे हैं.(Image Courtesy: Facebook)
टीना ने बताया कि लोगों ने इनके संबंधों को लेकर तमाम तरह की बातें की, जिन्हें सुनकर उन्हें अजीब लगा. लेकिन हमें किसी की परवाह नहीं हैं और हम दोनों एक दूसरे को चाहते हैं और बेहद खुश हैं. (Image Courtesy: Facebook)
दोनों ने अपनी एक तस्वीर भी फेसबुक पर शेयर की.(Image Courtesy: Facebook)
टीना ने कहा, ‘अतहर बेहद अच्छे इंसान हैं.’गौरतलब है कि टीना दलित समाज से आती हैं वहीं अतहर कश्मीरी मुसलमान हैं.(Image Courtesy: Facebook)
टीना ने बताया कि दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई और जब वो अगस्त महीने में अतहर से मिली तो पहली नजर में ही उन्हें अपना दिल दे बैठी. (Image Courtesy: Facebook)
टीना और अतहर की जल्द ही सगाई होने वाली है.(Image Courtesy: Facebook)
भारत की सबसे अहम प्रतियोगिता परीक्षा यूपीएसी में टॉप करने वाली टीना डाबी और इस परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहने वाले अतहर आमिर-उल-शफी खान जल्द ही शादी करने वाले हैं. यूपीएसी टॉपर टीना डाबी ने कहा कि दोनों ने शादी करने का फैसला किया है लेकिन तारीख अभी तक तय नहीं हो पाई हैं. आगे की स्लाइड्स में जानें टीना और आमिर एक-दूसरे के करीब कैसे आए...!