सामने आई विराट के बचपन की अनदेखी तस्वीर, फैन्स से कहा पहचानो मुझे!
विराट कोहली के बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. हाल ही में भारतीय क्रिकेट की वनडे और टी-20 टीम के कप्तान बने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की एक और अनदेखी तस्वीर सामने आई है. आगे की स्लाइड्स में जानें की विराट ने अपनी अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए क्या लिखा...!
15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज में पहली बार तीनों फॉर्मेट के परमानेंट कप्तान के तौर पर दिखाई देगें.(All Picture Credit- Youtube video)
विराट की बचपन की तस्वीरों से मालूम चलता है कि वो अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती किया करते थे.
हाल ही में धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद विराट को नया कप्तान बनाया गया है.
इस तस्वीर में विराट, तेज गेंदबाज आशीष नेहरा से अवॉर्ड लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी. आगे देखें विराट की अनदेखी तस्वीर...
विराट की ये तस्वीर उस समय की है जब वो जूनियर टीम का हिस्सा हुआ करते थे. विराट ने लिखा है कि पुराने बेहतर दिन, पहचानो मुझे. विराट इस तस्वीर में सबसे बाईं ओर बैठे हैं.