✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

IN PICS: साल की सबसे चर्चित फिल्म उड़ता पंजाब हुई लीक

एबीपी न्यूज़   |  15 Jun 2016 08:35 PM (IST)
1

2

हाल में फिल्म सेंसर बोर्ड के 89 कट लगाने के प्रस्ताव और फिल्म से पंजाब शब्द हटाने के चलते बेहद चर्चा में रही और आखिरकार मामला मुंबई हाईकोर्ट पहुंच गया. मुंबई हाईकोर्ट ने फिल्म को सिर्फ 1 कट और 3 डिस्कलेमर देने के निर्देश के साथ रिलीज करने का आदेश दिया. उड़ता पंजाब फिल्म के निर्देशत अभिषेक चौबे ने इसे बड़ा कदम बताया.

3

4

गौरतलब है कि फिल्म के ऊपर आपत्ति जताने की वजह बताई गई कि इसमें पंजाब की गलत छवि और पंजाब में ड्रग्स की समस्या को गलत तरीके से दिखाया गया है. इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आई और कई नेताओं, अभिनेताओं और समीक्षकों ने फिल्म के पक्ष-विपक्ष में बयान दिए. राजनेताओं का कहना था कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते इस फिल्म को जानबूझकर ऐसे समय लाया जा रहा है. यहां तक कहा गया कि पंजाब में अकालियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने इस फिल्म की फंडिंग की है. सेंसर बोर्ड ने उड़ता पंजाब में 89 कट लगाने, पंजाब शब्द हटाए बगैर फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था जिसके बाद ये मामला एक रिव्यू कमेटी के पास गया. कमेटी ने फिल्म में 13 कट लगाने का प्रस्ताव रखा. आखिर में मामला मुंबई उच्च न्यायलय पहुंच गया जहां इसे सिर्फ 1 कट के साथ पास कर दिया गया और अब ये फिल्म 17 जून को दर्शकों के सामने होगी.

5

बहरहाल अब जब फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली है तो सारी अटकलों पर विराम लग जाएगा. इस फिल्म में 4 मुख्य किरदारों में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीन कपूर और पंजाबी फिल्मों के एक्टर दिलजीत दोसांझ हैं. दिलजीत उड़ता पंजाब से हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू कर रहे हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • IN PICS: साल की सबसे चर्चित फिल्म उड़ता पंजाब हुई लीक
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.