IN PICS: लुटेरी हसीनाओं की शातिर कहानी जान आप भी सन्न रह जाएंगे!

दिल्ली के रहने वाले एडवोकेट रितेश तंवर के साथ असल जिंदगी जो हआ वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. लिफ्ट के बहाने दो खूबसूरत लड़कियों ने रितेश का रास्ता रोका मदद की फरियाद करके इनसे लिफ्ट मांगी और फिर इन्हें बना डाला लूट की साजिश का शिकार. आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला..!
रितेश के मुताबिक उन लुटेरी हसीनाओं ने इन्हें डरा धमका कर उनकी सोने की चेन, अंगूठी और पर्स लूट लिया और फिर वहां से फरार हो गईं. दिल्ली की शातिर हसीनाओं का शिकार बने एडवोकेट रितेश ने उनके जाने के बाद फौरन मामले की खबर पुलिस को दी. पुलिस को इन्होने अपनी आपबीती सुनाई लेकिन वारदात के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक उन लुटेरी हसीनाओं का कोई सुराग नहीं लगा पाई है. ऐसे में लिफ्ट देने के चक्कर में मुसीबत में फंसे रितेश का यही कहना है कि रात के वक्त किसी को लिफ्ट देते वक्त सावधान रहें. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिल्ली के रहने वाले एडवोकेट रितेश तंवर के साथ असल जिंदगी जो हआ वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. लिफ्ट के बहाने दो खूबसूरत लड़कियों ने रितेश का रास्ता रोका मदद की फरियाद करके इनसे लिफ्ट मांगी और फिर इन्हें बना डाला लूट की साजिश का शिकार. आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला..!
रितेश के मुताबिक वह रविवार को दिल्ली की लुटेरी हसीनाओं के शातिर खेल का शिकार बने. रात के तकरीबन 1 बजे थे रितेश वजीरपुर से नारायणा अपने घर जा रहे थे. तभी रास्ते में दो लड़कियों ने रितेश का रास्ता रोक लिया. उन लड़कियों ने रितेश से लिफ्ट मांगी. उन्होनें एडवोकेट से कहा कि वो उन्हें किसी ऐसी जगह छोड़ दें जहां से उन्हें कोई टैक्सी या ऑटो मिल जाए. देर रात अकेली लड़कियों को देखकर रितेश उनकी मदद करने को तैयार हो गए. रितेश ने उनसे अपनी गाड़ी की पीछे की सीट पर बैठने को कहा लेकिन एक लड़की पीछे की सीट पर बैठ गई और दूसरी रितेश के बगल में यानि कार की आगे की सीट पर बैठ गई.
रितेश उन शातिर लड़कियों के इरादों से अंजान थे. उन्होने उन दोनों को लिफ्ट देने के लिए अपनी कार में तो बैठा लिया लेकिन उन्हें क्या पता था कि वो लिफ्ट देने के चक्कर में गहरी मुसीबत में फंसने वाले थे. कार जैसे ही कुछ आगे बड़ी उन लड़कियों का असली चेहरा सामने आ गया. रितेश के मुताबिक उनमें से आगे की सीट में बैठी हुई लड़की ने अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाला और इनके गले में सटा दिया. इसके बाद वो दोनों इन्हें छेड़छाड़ का इल्जाम और जानलेवा हमला कर देने की धमकी देने लगीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
लिफ्ट के बहाने एडवोकेट की कार में बैठी उन लड़कियों ने उन्हें धमकाया. अगर इज्जत प्यारी है तो जो कुछ भी है हमारे हवाले कर दो. वर्ना हम तुम्हें बलात्कार के इल्जाम में फंसा देंगे और ज्यादा होशियारी की तो चाकू से मारेंगे. रात के सन्नाटे में अपनी कार में सवार उन लड़कियों की इन धमकियों से रितेश डर गए और फिर उन्होने वही करना बेहतर समझा जो उन लड़कियों ने कहा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)