✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

IN PICS: जन्मदिन की पार्टी बन गई दो लड़कों के लिए जिंदगी की आखिरी पार्टी!

एबीपी न्यूज़   |  22 Jun 2016 05:35 PM (IST)
IN PICS: जन्मदिन की पार्टी बन गई दो लड़कों के लिए जिंदगी की आखिरी पार्टी!

हंसी ठहाकों के साथ जन्मदिन की पार्टी चल रही थी लेकिन अचानक एक जोर की आवाज आई और फिर चारों तरफ फैल गई खामोशी. खामोशी खत्म हुई थी तो मंजर देख कर सभी के होश उड़ गए क्योंकि जन्मदिन की वो पार्टी बन गई थी दो लड़कों के लिए जिंदगी की आखिरी पार्टी. आगे की स्लाइड्स में जानें आखिर क्या हुआ जन्मदिन की पार्टी के दौरान!

1

पुलिस का कहना है कि नईम और ऋषभ के दोस्तों के बयान भी बिजली गिरने की बात की तस्दीक कर रहे हैं लेकिन फिर भी उनके घरावालों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह जानने के लिए उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है. उसके बाद ही जांच की दिशा तय की जाएगी.

2

उनके साथ पार्टी में शामिल वो लड़की कौन थी. क्या मौत की इस कहानी के पीछे कोई लव एंगल तो नहीं है. जन्मदिन की पार्टी में मौत का शिकार बने नईम और ऋषभ के घरवाले उन दोनों की मौत के पीछे गहरी साजिश की बात कर रहे हैं लेकिन जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि अभी तक की तफ्तीश में उसे जो सबूत मिले हैं वो बिजली गिरने की वजह से हुई मौत की कहानी ही बयां कर रहे हैं.

3

कुछ देर के बाद जब वो संभले तो उन्होने देखा ऋषभ और नईम बेसूध पड़े हुए थे. उन्होने फौरन पड़ोसियों की मदद से उनको अस्पताल पंहुचाया. जहां डॉक्टरों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद ऋषभ के दोस्त उसकी लाश को लेकर उसके घर पंहुच गए और वहीं दूसरी ओर नईम की हालत गंभीर बनी रही. डॉक्टर उसके इलाज में जुटे थे लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी भी मौत हो गई. अब नईम के घरवालों का कहना है कि दोनों बच्चों की मौत के पीछे बिजली गिरने की नहीं बल्कि किसी की साजिश की कहानी है.

4

ऋषभ और नईम के घरवालों के दिल में अपने बच्चों की मौत को लेकर कई सवाल हैं और वो सवाल ही उन्हें मौत की इस कहानी पर शक करने पर मजबूर कर रहे हैं. अगर ऋषभ और नईम की मौत बिजली गिरने से हुई तो उनका जिस्म क्यों नहीं झुलसा. उनके दोस्त ऋषभ की लाश को लेकर सीधा उसके घर पंहुच गए उन्होने पुलिस को खबर क्यों नहीं दी.

5

ऋषभ के दोस्तों ने घरवालों के सामने खुलासा किया कि वो सभी फ्लैट के अंदर पार्टी मना रहे थे. बाहर मौसम अच्छा था तो सभी छत पर चले गए. उसी दौरान ऋषभ के मोबाइल पर किसी का फोन आया जैसे ही उसने अपना मोबाइल रिसीव किया और एक जोरदार आवाज हुई और सभी दोस्त जमीन पर गिर पड़े.

6

घरवालों के मुताबिक ऋषभ और नईम अपने तीन दोस्तों के साथ मंगलवार को जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. उन दोस्तों में एक लड़की भी शामिल थी. जन्मदिन ऋषभ का था. घरवालों के मुताबिक वो सभी गाजियाबाद के बापूधाम के एक फ्लैट में पार्टी मना रहे थे. घरवाले बेफ्रिक थे उन्हें लगा की कुछ देर के बाद बच्चे पार्टी मना कर लौट आएंगे लेकिन घर आई ऋषभ की लाश.

7

18 साल के ऋषभ और नईम. दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं. पुलिस की जांच मौत के पीछे एक खौफनाक हादसे की ओर इशारा कर रही है लेकिन लड़कों के घरवाले उनकी मौत के पीछे किसी साजिश की आशंका जता रहे हैं.

8

हंसी ठहाकों के साथ जन्मदिन की पार्टी चल रही थी लेकिन अचानक एक जोर की आवाज आई और फिर चारों तरफ फैल गई खामोशी. खामोशी खत्म हुई थी तो मंजर देख कर सभी के होश उड़ गए क्योंकि जन्मदिन की वो पार्टी बन गई थी दो लड़कों के लिए जिंदगी की आखिरी पार्टी. आगे की स्लाइड्स में जानें आखिर क्या हुआ जन्मदिन की पार्टी के दौरान!

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • IN PICS: जन्मदिन की पार्टी बन गई दो लड़कों के लिए जिंदगी की आखिरी पार्टी!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.