✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Shweta Tiwari से लेकर Archana Pooran Singh तक, इन टीवी स्टार्स ने झेला नाकाम रिश्तों का दर्द, की दो शादियां

एबीपी न्यूज़   |  19 Nov 2020 11:01 PM (IST)
Shweta Tiwari से लेकर Archana Pooran Singh तक, इन टीवी स्टार्स ने झेला नाकाम रिश्तों का दर्द, की दो शादियां
1

छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रिश्ते-नाते तो झट बन जाते हैं लेकिन इनका टिके रहना और इन्हें निभाना, हर किसी के बस की बात नहीं. यही वजह है कि सेलिब्रिटीज की शादियां जितनी जल्दी होने की खबरें आती हैं. उनके टूटने की खबरें भी उतनी ही जल्दी आ जाती हैं. ऐसे में आज हम नज़र डालेंगे कुछ ऐसी टेलीविजन हस्तियों पर जिनकी पहली शादी नहीं टिकी जिसके बाद उन्होंने दोबारा शादी कर अपना घर बसाया.

2

पहली शादी नाकाम होने के बाद अर्चना इतनी मायूस हो गई थीं कि उनका शादी या रिलेशनशिप से विश्वास ही उठ गया था. लेकिन जब उनकी मुलाकात परमीत सेठी से हुई तो सबकुछ बदल गया. परमीत के गुड लुक्स और स्वभाव से अर्चना इम्प्रेस हो गईं. वहीं, परमीत अर्चना की खूबसूरती और बुद्धिमानी से प्रभावित हो गए. दोनों 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे और फिर इन्होंने शादी कर ली.

3

टीवी ड्रामा 'घर एक मंदिर' से घर-घर में पॉपुलैरिटी बटोरने वाली गौतमी की भी पहली शादी नाकाम रही थी जिसके बाद उन्होंने अपने को-स्टार राम कपूर संग सात फेरे लिए थे.

4

टीवी और बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर की भी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी टिक नहीं पाई. इसके बाद उन्होंने जेनिफर विंगेट से शादी की. दोनों शो 'दिल मिल गए' के सेट पर करीब आए थे और फिर इन्होंने शादी कर ली थी लेकिन कुछ सालों में ही दोनों के बीच अलगाव हो गया. जेनिफर से तलाक के बाद करण ने फिल्म अलोन की को-स्टार बिपाशा बसु से दूसरी शादी की और सबको चौंका दिया.

5

'कसौटी ज़िंदगी के' में प्रेरणा का किरदार निभा टीवी दुनिया में नाम कमाने वाली श्वेता प्यार के मामले में काफी अनलकी रहीं. राजा चौधरी से उनकी पहली शादी टूट गई और दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी लेकिन वो भी नहीं टिक पाई. श्वेता और अभिनव पिछले एक साल से साथ नहीं रह रहे हैं. दोनों के बीच अनबन की खबरें आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • Shweta Tiwari से लेकर Archana Pooran Singh तक, इन टीवी स्टार्स ने झेला नाकाम रिश्तों का दर्द, की दो शादियां
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.