IN PICS: ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात में मिली एक लड़की की नग्न लाश
ट्रिपल मर्डर की ये गुत्थी बेहद उलझी हुई है और पुलिस अब उस गुत्थी के तार सुलझाने में जुटी है. सबूतों की तलाश में पुलिस मौका-ए-वारदात से लिए गए फिंगर और फुट प्रिंट्स की भी फोरेंसिंक रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड के खुलासे के बाद कई बेहद ही चौकांने वाले राज सामने आएंगे.
पुलिस को ये सवाल भी परेशान कर रहा है कि रिया की लाश नग्न अवस्था में क्यों मिली. मौका-ए-वारदात की जांच के बाद पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड के पीछे लूटपाट की कहानी तो नहीं है. ऐसे में रिया की लाश नग्न हालत में मिलना. नाजायज रिश्तों की कहानी की ओर इशारा करती है.
मेरठ के शास्त्री नगर इलाके में हुई ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात की तफ्तीश में जुटी पुलिस के सामने रिया नाम की लड़की की लाश मिलना किसी पहेली से कम नहीं है क्योंकि रिया का चंद्रशेखर गुप्ता और उनकी पत्नी से कोई रिश्ता नहीं था.
सवाल ये भी है कि रिया जब अपने कथित पति पुष्पेंद्र के साथ घर से निकली थी तो वो चंद्रशेखर और पूनम के घर कैसे पहुंची. आखिर उनके साथ उसके क्या रिश्ते थे.
दूसरी ओर जांच में पुलिस को पता चला है कि चंद्रशेखर और उनकी पत्नी पूनम से मौत से पहले रिया की चालीस बार फोन पर बात हुई थी. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर उनके बीच किस बारे में बात हुई.
पुलिस ने रिया के बारे में मालूमात जुटानी शुरू की तो जांच में पता चला कि वो मेरठ के शेरगढ़ी इलाके की रहने वाली थी. इतना ही नहीं पुष्पेंद्र नाम के एक शख्स के साथ उसके प्रेम संबंध भी थे. रिया के घरवालों ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि अपनी मौत से पहले रिया ने अपनी मां के सामने खुलासा किया था कि उसने पुष्पेंद्र से कोर्ट मैरिज कर ली है. घरवालों के मुताबिक मौत से पहले वो पुष्पेंद्र के साथ ही गई थी.
ट्रिपल मर्डर की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस के लिए सबसे अहम था रिया का चंद्रशेखर और उनकी पत्नी के साथ रिश्तो के सच का पता लगाना.
ऐसे में उसकी लाश इस घर में मिलना और वो भी नग्न अवस्था में ये बेहद ही हैरान कर देने वाली बात है.
मेरठ के एक घर में खेली गई खून की होली. पुलिस को शनिवार को मेरठ के एक घर से तीन लाशें मिलीं. उनमें से दो लाशें तो इस घर के मालिक LIC मैनेजर चंदशेखर गुप्ता और उनकी पत्नी पूनम की थीं लेकिन तीसरी लाश का इस घर में रहने वालों के साथ कोई रिश्ता नहीं था. ये तीसरी लाश थी एक लड़की की जिसका नाम था रिया. रिया की लाश नग्न अवस्था में मिली है.