यह है दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, नूडल्स उबलने से ही पहले पूरा हो जाता है सफर

हवाई सफर अक्सर लंबी सुरक्षा प्रक्रियाओं के कारण थका देने वाले हो जाते हैं. कभी-कभी देरी या कुछ इमरजेंसी सिच्वेशन में ये और भी मुश्किल हो जाती हैं.
यू.के. में एक ऐसा मार्ग है, जहां यात्रा करने में दो मिनट से भी कम समय लगता है. लोगनएयर वेस्टरे से पापा वेस्टरे मार्ग पर केवल डेढ़ मिनट लगते हैं.
इस रूट पर स्कॉटलैंड की लोकल एयरलाइन लोगनएयर उड़ान भरती है, जो स्कॉटलैंड के हाइलैंड्स और द्वीपों को सेवा प्रदान करती है. वास्तविक उड़ान समय एक मिनट के करीब है, जो इसे पृथ्वी पर सबसे तेज उड़ान बनाता है.
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, इस मार्ग पर सबसे तेज उड़ान 53 सेकंड में पूरी हुई. शनिवार को छोड़कर, यह सफर रोजाना दोनों दिशाओं में होता है.
इस मार्ग पर मुख्य रूप से छात्र और शिक्षक पापा वेस्टरे पर 60 पुरातात्विक स्थलों का अध्ययन करने के लिए सफर करते हैं.
कभी-कभी इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य पेशेवरों के जरिए भी किया जाता है, जिन्हें द्वीप के 90 निवासियों को मेडिकल हेल्प देने के लिए यहां आना पड़ता है.