हैवानियत! शादी से एक महीने पहले दूल्हे को शराब पिलाकर कर दी नसबंदी, दुल्हन ने भी किया किनारा

शादियों का सीजन चल रहा है, हर कोई शादी की तैयारी में मशगूल है. लेकिन गुजरात के मेहसाणा में एक दूल्हे की खुशियों को नजर लग गई है.
जी हां, गुजरात के मेहसाणा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवा मजदूर को बहला फुसलाकर पहले उसे शराब पिलाई गई फिर उसका नसबंदी ऑपरेशन कर दिया गया. हैरानी की बात तो ये है कि शख्स की 1 महीने बाद शादी होने वाली थी.
पूरा मामला मेहसाणा के सेधावी गांव की है, जहां अडालज उप जिला अस्पताल के एक नसबंदी ऑपरेशन ने पूरे गांव वालों को चौंका दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युवक को बहला फुसलाकर उसका नसबंदी ऑपरेशन किया गया है. जिले में शख्स की नसबंदी चर्चा का विषय बनी हुई है.
घटना के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है. इसके बाद एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि पूरी गलती स्वास्थ्यकर्मी की है, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.
मजदूर शख्स का कहना है कि एक महीने बाद उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन अब दुल्हन और उसके घर वालो ने भी रिश्ता तोड़ दिया है.
ये पहला मामला नहीं है जब किसी को बहला फुसला कर या धोखे से उसकी नसबंदी कर दी गई हो. पहले भी कई सारे ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जहां बिना रजामंदी के मरीज की नसबंदी धोखे से कर दी गई थी.