Optical Illusion: खुद को समझते हैं समझदार, तो तस्वीर में छिपा चूहा ढूंढ कर दिखाइए, सेकेंड्स हैं बस चार

इंटरनेट पर आए दिन अजीब तरह की तस्वीर वायरल होती रहती हैं. इन तस्वीरों को देखकर आपका दिमाग थोड़ा सा घूमने लगता है.
इन तस्वीरों में अक्सर कोई चीज छुपी होती है. जो आसानी से हमें दिखाई नहीं देती. उसे देखने के लिए हमें दिमाग का काफी इस्तेमाल करना पड़ता है.
इस तरह की तस्वीरें हमारे दिमाग को भ्रम की स्थिति में पहुंचा देती है. जहां हम कुछ चीज देखते हैं लेकिन दिखाई कुछ और देता है.
इस तरह की तस्वीरों को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है. इस तरह की तस्वीरों को देखने से दिमाग भी तेज होता है. कहा यह भी जाता है कि इन तस्वीरों से किसी का आईक्यू लेवल भी चेक किया जा सकता है.
ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. जिसमें एक लाइब्रेरी दिखाई दे रही है. एक लड़की किताब पकड़ कर पास खड़ी बिल्ली को देख रही है. आसपास किताबें बिखरी पड़ी हैं. यहीं कहीं एक चूहा भी छुपा हुआ है. जो आपको ढूंढना है.
तस्वीर में छुपे हुए चूहे को ढूंढने के लिए आपके पास सिर्फ चार सेकंड का वक्त है. अगर आप खुद को समझदार समझते हैं तो अपनी समझ दौड़ाइए है और चार सेकंड में चूहा ढूंढ कर दिखाइए.
अगर 4 सेकंड बीत गए और आपको चूहा अब तक दिखाई नहीं दिया. तो घबराने की जरूरत नहीं है. हमने आपकी सहूलियत के लिए तस्वीर के उस हिस्से को लाल रंग के घेरे से मार्क कर दिया है. आप दाईं और ऊपर की और तस्वीर में देखेंगे तो आपको सफेद रंग का चूहा दिख जाएगा.