महिला को जिंदा निगल गया अजगर! लोगों ने जाकर देखा तो मुंह में दबा रखी थी खोपड़ी

पूरी दुनिया में ऐसे कितने ही दरिंदे मौजूद हैं जो एक झटके में जीते जागते और हट्टे गट्टे इंसान को निगल सकते हैं और फिर डकार तक नहीं लेते.
उन्हीं सब दरिंदों में से एक दरिंदा है अजगर, जो बड़े ही आराम से किसी भी इंसान या जानवर को निगल सकता है. एक बार कोई इसकी कुंडली में फंस जाए तो उसकी हड्डियों के साथ साथ उसकी जीवन रेखा भी टूटना तय है.
ऐसा ही एक मामला सामने आया इंडोनेशिया से, जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल, इंडोनेशिया में एक 23 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने एक 55 साल की महिला को मौत के घाट उतार दिया.
सोशल मीडिया पर कई सारी पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि इंडोनेशिया में एक अजगर के मुंह में महिला की खोपड़ी मिली जिसे वो शव के साथ दबाए बैठा था.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 55 साल की दादी वा सिती बागवानी कर रही थी. तभी वो ऐसे गायब हुई जिसका पता किसी को लगा ही नहीं. उनके बेटे सैमिन ने जब देखा कि उनकी टोकरी यार्ड में ही पड़ी हुई थी और मां गायब थी.
टोकरी को देखकर सैमिन ने अपने परिवार को सूचना दी. इसके बाद गांव वालों के साथ मिलकर महिला की खोज शुरू की गई. तलाशी के दौरान महिला के जूते, चप्पल और कुछ सामान उन्हें मिले.
इसके बाद गांव वालों को अजगर दिखा जो हिल नहीं पा रहा था और उसका पेट काफी फूला हुआ था. गांव वालों को जब शक हुआ तो उन्होंने अजगर को मार दिया और जब उसका पेट चीरा तो उनके होश उड़ गए. उन्हें अजगर के पेट से दादी वा सिती की लाश बरामद हुई.