इन 10 फिल्मों के बिना अधूरा है बॉलीवुड का रोमांस

बॉलीवु़ड की बात की जाए और रोमैंटिक फिल्मों का जिक्र ना हो ऐसा कभी हो ही नहीं सकता. आज हम आप को बॉलीवुड की ऐसी ही 10 रोमैंटिक फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है.
बॉलीवु़ड की बात की जाए और रोमैंटिक फिल्मों का जिक्र ना हो ऐसा कभी हो ही नहीं सकता. आज हम आप को बॉलीवुड की ऐसी ही 10 रोमैंटिक फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है.
दीदी तेरा देवर दीवाना, माई रे माई मुंडेर पर तेरी बोल रहा है कागा, जैसे शानदार गानों से सजी फिल्म 'हम आप के हैं कौन' को आज भी बड़े चाव से देखा जाता है.
शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना की फिल्म 'आराधना' आज भी प्रेमियों के लिए खास है. 'आराधना' फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए शर्मिला टैगोर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' पर आधारित 'फिल्म देवदास' को हम कैसे भूल सकते हैं. शाहरुख ने अपने शानदार अभिनय से इस फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं. फिल्म में माधुरी दीक्षित और एश्वर्या राय जैसी दिग्गज अभिनेत्रियां भी हैं.
यस चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' 1981 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ रेखा, जया बच्चन और शशि कपूर मुख्य भूमिका में हैं.
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' एक बेमिसाल रोमेंटिक फिल्म है. जिसमें प्यार, धोखा और रेवेंज शामिल है.
'मुझे तुम्हारी बाहों में फना होना है' यह डायलॉग 2006 में आई फिल्म 'फना' की पहचान बन गया था. अगर आप आमिर और काजोल के फैन है तो आपको यह फिल्म जरुर देखनी चाहिए क्योंकि 1997 में आई फिल्म 'इश्क' के बाद आमिर और काजोल इस फिल्म में दोबारा एक साथ नज़र आए थे.
2011 में आई इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. यह फिल्म यूथ के बीच काफी पॉपुलर रही थी
1949 में आई नरगिस और राजकपूर की फिल्म 'बरसात' अपने समय की सबसे ज्यादा रोमैंटिक फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म में नरगिस को एक प्रेमिका के रोल में देखकर आप की आंखें भर आएंगी.
'बहुत प्यार करते हैं तुससे सनम' साजन फिल्म का यह गाना तो आपने जरुर सुना होगा. सलमान खान, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की यह फिल्म अपने गानों के लिए भी बहुत पॉपुलर हुई थी.
हिन्दुस्तान के वीर और पाकिस्तान की ज़ारा की लव स्टोरी आज भी लोगों को खूब पसंद आती है. 'वीर ज़ारा' फिल्म आज भी प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करने से नहीं चूकती