✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ये है मोदी के TOP 5 मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड!

एबीपी न्यूज़   |  25 May 2016 09:50 PM (IST)
ये है मोदी के TOP 5 मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड!

मोदी सरकार के दो साल में मंत्रियों ने कैसा काम किया? ABP न्यूज़ दो साल के कामकाज के आधार पर नरेंद्र मोदी सरकार के 20 मंत्रियों की रेटिंग पेश कर रहा है. ये रेटिंग पचास विशेषज्ञों की टीम ने दी है. देश के पचास नामी पत्रकारों की टीम ने दी है. इन विशेषज्ञों ने दस नंबर को पैमाना मानकर नंबर दिए हैं. जानें किस मंत्री ने दो साल में किए हैं अच्छे काम? और कौन हैं टॉप के पांच मंत्री?

1

बीजेपी के एक आम कार्यकर्ता से अध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले नितिन गडकरी मोदी सरकार में सड़क और परिवहन मंत्रालय संभाल रहे हैं. गडकरी को मोदी के सबसे ताकतवर मंत्रियों में से माना जाता है. मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने पर जब देश के 50 वरिष्ठ पत्रकारों के पैनल ने मोदी सरकार के मंत्रियों को नंबर दिए तो नितिन गडकरी उसमें भी मंत्री नंबर वन बन कर निकले.

2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे चहेते मंत्रियों में गिने जाते हैं सुरेश प्रभु. शिवसेना से बीजेपी में लाकर प्रभु को मोदी ने रेल मंत्रालय सौंपा. आजकल प्रभु मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन को पूरा करने में भी लगे हुए हैं. सुरेश प्रभु रेलवे को पटरी पर लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. 50 एक्सपर्ट्स के पैनल ने भी माना है कि सुरेश प्रभु का कामकाज अच्छा रहा है. एक्सपर्ट के पैनल से सुरेश प्रभु को बतौर रेल मंत्री में कामकाज के लिए दिए हैं 10 में से 6.68 नंबर. सबसे ज्यादा 10 अंक धीरेंद्र कुमार ने दिए हैं जबकि सबसे कम 4 प्वाइंट पत्रकार अभय कुमार दुबे ने दिए हैं.

3

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के नवरत्नों में पीयूष गोयल का नाम शुमार है. बिजली मंत्रालय का जिम्मा है. चुपचाप अपने काम में लगे रहते हैं और फिलहाल लक्ष्य देश को अंधेरा मुक्त करने का है. 50 एक्सपर्ट्स के पैनल ने पीयूष गोयल के काम को टॉप फाइव मंत्रियों में रखा है. पीय़ूष गोयल को एक्सपर्ट्स ने दिए हैं दस में से 6.46 नंबर. यानी फर्स्ट डिवीजन से पास. सबसे ज्यादा 10 नंबर आर्थिक पत्रकार धीरेंद्र कुमार ने दिए हैं जबकि सबसे कम 3 नंबर वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध बहल ने दिए हैं.

4

मोदी सरकार के टॉप पांच मंत्रियों में सुषमा स्वराज का भी नाम शुमार है. 50 एक्सपर्ट के पैनल का मानना है कि सुषमा ने विदेश मंत्री रहते काफी सक्रियता दिखाई है. पचास एक्सपर्ट के पैनल ने सुषमा स्वराज को दस में से 6.34 नंबर दिए. सबसे ज्यादा साढ़े नौ नंबर वरिष्ठ पत्रकार निशीथ जोशी ने दिए जबकि सबसे कम 3 नंबर नीलाभ मिश्रा ने दिए.

5

ये मनोहर पर्रिकर पर नरेंद्र मोदी का भरोसा ही था कि उन्हें गोवा से बुलाकर देश के रक्षा मंत्रालय की कमान सौंप दी. पर्रिकर नवंबर 2014 में रक्षा मंत्री बने. बतौर रक्षा मंत्री पर्रिकर के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी रक्षा सौदों में होने वाले भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को दूर करना. एक्सपर्ट के पैनल ने मनोहर पर्ऱिकर को बतौर रक्षा मंत्री दिए हैं 10 में से 6.21 नंबर. सबसे ज्यादा 10 अंक धीरेंद्र कुमार ने दिए हैं जबकि सबसे कम 2 नंबर पत्रकार सीमा मुस्तफा ने दिए.

6

मोदी सरकार के दो साल में मंत्रियों ने कैसा काम किया? ABP न्यूज़ दो साल के कामकाज के आधार पर नरेंद्र मोदी सरकार के 20 मंत्रियों की रेटिंग पेश कर रहा है. ये रेटिंग पचास विशेषज्ञों की टीम ने दी है. देश के पचास नामी पत्रकारों की टीम ने दी है. इन विशेषज्ञों ने दस नंबर को पैमाना मानकर नंबर दिए हैं. जानें किस मंत्री ने दो साल में किए हैं अच्छे काम? और कौन हैं टॉप के पांच मंत्री?

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • ये है मोदी के TOP 5 मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.