IN PICS: विश्व की इन 5 जगहों को आप इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले जरुर देखना चाहेंगे!
आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं दुनिया कि कुछ बेहद ही खूबसूरत जगहों की तस्वीर. ये जगह इतनी खूबसूरत हैं कि आप इन जगहों को मरने से पहले जरुर देखना चाहेंगे. आगे की स्लाइड्स में देखिए विश्व की सबसे खूबसूरत जगहों की कुछ खास तस्वीरें!!
वेनिस की खूबसूरती को तो पूरा विश्व जानता है. वेनिस इटली में स्थित है. इस जगह की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां बहुत सारी नहरें बहती हैं.
ताजमहल की लोकप्रियता भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में दिखाई देती है. मुगल काल के बादशाह शाहजहां द्वारा बनाए गए इस मकबरे को विश्व के 7 अजूबों में भी स्थान हासिल है.
पालावान द्वीप फिलीपींस में है. इस द्वीप को देख कर ऐसा लगता है मानो जैसे आप सपना देख रहे हों.
मेडागास्कर अफ्रीका की सबसे खास जगहों में से एक है. इस खूबसूरत आइसलैंड पर आपको बहुत से ऐसे जानवर देखने को मिल जाएंगे जो अन्य जगहों पर बड़ी ही मुश्किल से देखने को मिलते हैं.
पेरू स्थित माचू पिचू लगभग पूरे विश्व भर के सैलानियों की पसंद माना जाता है. माचू पिचू में हमेशा शांति रहती है. इस स्थान को देख आपको काफी सुकून महसूस होगा.