IN PICS: साल 2016 में Box Office पर धमाकेदार कमाई करने टॉप-10 फिल्में
एयर होस्टेस नीरजा के जीवन पर बनी मूवी 'नीरजा' ने 75.61 करोड़ रुपए कमाए.
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी' ने 76 करोड़ रुपए कमाए.
बॉलीवड के बदशाह खान की फिल्म 'फैन' ने 85 करोड़ रुपए कमाए.
दिवाली से पहले रिलीज हुई अजय देवगन की मूवी 'शिवाए' 94.55 करोड़ रुपए कमा चुकी है.
अक्षय कुमार के लिए साल 2016 शानदार साबित हुआ. अक्षय की मूवी 'हाउसफुल 3' 107.7 करोड़ रुपए की कमाई की.
विवादों में रही 'ऐ दिल है मुश्किल' 105.25 करोड़ रुपए कमा चुकी है.
अक्षय कुमार की इसी साल आई दूसरी मूवी 'रुस्तम' भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने में सफल रही. बॉलीवुड वेबसाइट Koimoi के मुताबिक 'रुस्तम' ने 127.42 करोड़ रुपए कमाए.
साल की शुरुआत में आई एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' ब्लॉक बस्टर की टॉप 3 सुपर हिट फिल्मों में जगह बनाने में कामयाब रही. 'एयरलिफ्ट' ने 129 करोड़ रुपए कमाए हैं.
टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' साल की दूसरी सबसे कामयाब फिल्म रही. माही पर बनी मूवी 132.85 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है.
एक्टर सलमान खान की मूवी 'सुल्तान' साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिट रही. 'सुल्तान' ने कुल 300.45 करोड़ रुपए की कमाई की.
साल 2016 में बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज हुई. उनमें से कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर हिट साबित हुई तो कुछ फिल्में कमाई के मामले में पिछड़ गई. आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन 10 फिल्मों के बारे में जो कमाई के मामले में सबसे आगे रही...!