जानें 'तीनों खान' के साथ काम करने को लेकर अनुष्का शर्मा का क्या है कहना?
और अब वह 'सुल्तान' में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ पहलवान की भूमिका निभाती नजर आएंगी.
अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान स्टारर 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद उन्होंने 'बदमाश कंपनी', 'बैंड बाजा बारात' और 'पटियाला हॉउस' जैसी फिल्मों के काम किया.
आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पीके ने भी रिलीज के तीसरे दिन 38.24 करोड़ रूपये की कमाई की थी.
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड के 'बादशाह' यानी शाहरुख खान के साथ 'जब तक है जान' में काम किया.
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान के साथ काम कर चुकीं और जल्द की सलमान खान के साथ 'सुल्तान' में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कहा कि बॉलीवुड के 'तीनों खान' के साथ काम करना अलग और मजेदार है. इसके अलावा, उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला.
बॉलीवुड के 'तीनों खान' के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का ने कहा, वे सभी अलग हैं और उनके साथ काम करना मजेदार है. आपको उनसे बहुत-कुछ सीखने को मिलेगा. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उन सभी के साथ काम करने का मौका मिला है.
गर्मियों के कारण पहले ही तापमान बढ़ रहा है, वहीं अनुष्का ने कहा कि उन्हें हमेशा ताजा पेय पसंद रहा है.
आपको बता दें कि अनुष्का 7UP निंबूज मसाला सोडा की ब्रांड एंबेसडर है, इसकी टैगलाइन 'असली नींबू मार के' है.