बीच पार्टी के लिए वो आठ जगहें जो सिंग्लस के लिए स्वर्ग हैं!

Las Vegas, USA. लॉस वेगस जो पूरी दुनिया में पार्टी की राजधानी के नाम से मशहूर है. यहां पार्टी के माहौल में रमने के लिए वो सारी चीज़े मौजूद रहती हैं जिसे हर इंसान पार्टी के दौरान चाहता है.
Palolem Beach, Goa. पार्टियों की बात हो और गोवा का नाम पीछे रह जाए ऐसा कैसे हो सकता है. गोवा के Palolem Beach पर बजने वाले म्युजिक पर लोग अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाते.
Gordon Beach, Tel-Aviv, Israel. इस्राइल के इस शानदार बीच की वजह से ऐसा कहा जाता है कि ये शहर कभी नहीं सोता.
Kuta Beach, Bali. बाली वैसे तो शान्त माहौल के लिए जाना जाता है. लेकिन ये पूरी सच्चाई नहीं है. Kuta Beach पर होने वाली पार्टी जिंदगी के खूबसूरत रंगों से भरी रहती है और यहां बहुत सारा शोर-शराबा भी होता है.
Copacabana Beach, Rio de Janeiro, Brazil. अगर आपको जिंदगी के उन खूबसूरत पलों को जीना है तो इस से अच्छी जगह नहीं हो सकती है. यहां की रंगीनी लोगों को मदमस्त कर देती है.
Cala Jondal Beach, Ibiza, Spain. Ibiza जगह अपनी अलग तरह की पार्टियों के लिए मशहूर है. यहां पार्टी सुबह के 6 बजे तक चलती है. इस जगह पर लोगों का उत्साह देखने लायक होता है.
Super Paradise Beach, Mykonos, Greece. ये बीच अपनी धमाकेदार पार्टियों के लिए मशहूर है. यहां पार्टी दोपहर से शाम तक चलती है.
South Beach, Miami, Florida. ये बीच SoBe के नाम से मशहूर है. यहां की चका-चौंध भरी रातें देखने लायक होती हैं. जबर्दस्त आर्किटेक्चर, धमाकेदार म्युजिक और खूबसूरत महिलाओं की उपस्थिति के साथ यहां का माहौल शानदार हो जाता है.
Las Vegas, USA. लॉस वेगस जो पूरी दुनिया में पार्टी की राजधानी के नाम से मशहूर है. यहां पार्टी के माहौल में रमने के लिए वो सारी चीज़े मौजूद रहती हैं जिसे हर इंसान पार्टी के दौरान चाहता है.