सावधान: इन फिल्मों को भूलकर भी अपने परिवार संग न देखें
गैंग्स आफ वासेपुर (सीरीज): अनुराग कश्यप की इस फिल्म में भी गाली गलौज के साथ खूब खून खराबा दिखाया गया है. यह फिल्म भी पैरेंट्स के साथ देखने से बचना चाहिए.
अक्सर ऐसा होता है जब हम अपने परिवार के सदस्यों के साथ फिल्म देख रहे होते हैं और कोई ऐसा सीन आता है जो हमें चैनल बदलने पर मजबूर कर देता है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपने परिवार के साथ बैठकर देखने से बचना चाहिए.
रागिनी एमएमएस (सीरीज): रागिनी एमएमएस कहानी है एक ऐसे कपल की जो अकेले में समय गुजारता है और कुछ हॉरर सीन भी उस दौरान दिखाए जाते हैं. यह फिल्म काफी सफल साबित हुई थी और डॉयरेक्टर ने इसका सीक्वल भी बनाया था जिसमें सनी लियोनी को कॉस्ट किया गया था. इस फिल्म को भी पैरेंट्स के साथ देखने से परहेज करें.
मर्डर (सीरीज): मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी ने इस फिल्म के साथ थियेटर का तापमान बढ़ा दिया था. आप यह फिल्म अपने दोस्तों के साथ देखें लेकिन परिवार के साथ देखने का रिस्क ना लें.
मस्ती (सीरीज): मस्ती सीरीज की फिल्मों में भी जमकर डबल मीनिंग जोक्स और अश्लीलता को दिखाया गया है इसलिए यह फिल्म भी फैमिली के साथ देखने लायक तो नहीं ही कही जा सकती है.
लव सेक्स और धोखा: इस फिल्म के नाम से ही पता चल रहा है कि इसका कंटेंट किस तरह का होगा इसलिए यह फिल्म भी आप अपने रिस्क पर ही किसी के साथ देखें.
क्या कूल हैं हम (सीरीज): इस फिल्म को आप अपने परिवार के साथ देखने का सोचें भी मत क्योंकि इसमें भी सेक्स सीन और डबल मीनिंग जोक्स को ही दर्शकों के सामने परोसा गया है.
कामसूत्र 3D: इस फिल्म के बारे में जानने के लिए इतना ही काफी है कि यह वात्स्यायन के कामसूत्र पर बनी फिल्म है.
बी.ए. पास: इस फिल्म में कहानी है मुकेश नाम के एक लड़के की जो एक किट्टी पार्टी में सारिका आंटी से मिलता है. सारिका उसे अपने चंगुल में फंसा लेती है और उसके बाद सारिका और अन्य कई महिलाओं से मुकेश का इंटीमेट सीन दिखाया गया है. इस फिल्म को पैरेंट्स के साथ देखने से बचना चाहिए.