इन अडल्ट एप्स से रखें बच्चों को कोसों दूर!

आज की तेज रफ्तार दुनिया में स्मार्टफोन्स हमारे जीवन का बहुत अहम हिस्सा बन गए हैं. स्मार्टफोन्स को लेकर बच्चों में भी काफी क्रेज देखा जा रहा है. अक्सर माता-पिता सुरक्षा के लिहाज से अपने बच्चों को काफी कम उम्र में ही स्मार्टफोन पकड़ा देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इतनी कम उम्र में बच्चों को स्मार्टफोन पकड़ा देना खतरे से खाली नही है. आजकल कम उम्र में ही बच्चे ऐेसे ऐप्स का इस्तेमाल करने लगते हैं जो सिर्फ अडल्ट्स के लिए होते हैं. आगे की स्लाइड्स में जानिए ऐसे ही 5 अडल्ट ऐप्स के बारे में जो हैं बच्चों के लिए बेहद खतरनाक!
Blendr आपको जान कर हैरानी होगी कि यह एक फ्लर्टिंग ऐप है. जिसमें आप GPS का इस्तेमाल कर के नए दोस्त बना सकते हैं. इस ऐप में तो हॉटनेस रेट करने का भी आप्शन मौजूद रहता है. यह ऐप बच्चों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है.
Snapchat: हाल ही के दिनों में इस ऐप ने काफी तेजी से लोकप्रियकता पकड़ी है. इस ऐप का इस्तेमाल कम उम्र के बच्चों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है. इस ऐप के जरिए बड़ी ही आसानी से वीडियो और फोटोज़ शेयर की जा सकती हैं हालांकि इस ऐप के जरिए बहुत ही तेजी से फोटो और वीडियो हटाई जा सकती हैं फिर भी अगर कोई स्क्रीन शॉट ले लेता है तो आप मुसिबत में पड़ सकते हैं. Snapchat का इस्तेमाल करने से यह भी खतरा बना रहता है कि आपकी चैट लिस्ट में ज्यादातर लोग अंजान होते हैं.
Poof इस ऐप के इस्तेमाल से माइनर्स बड़ी ही आसानी से वो सभी ऐप छिपा सकते हैं जिन्हें वो अपने पैरेंट्स को नहीं दिखाना चाहते. इस ऐप का इस्तेमाल भी बच्चों के लिए बहुत ही ज्यादा खतरनाक है.
Kik Messenger इस ऐप के माध्यम से भी आप बड़ी ही आसानी से फोटो वीडियो और यूट्यूब की वीडियो भी शेयर कर सकते हैं. यह ऐप आजकल बड़ी ही तेजी से पॉपुलर हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स और रिसर्च की मानें तो इस ऐप का इस्तेमाल माइनर बोल्ड और सेक्सी तस्वीरों को शेयर करने के लिए ज्यादा करते हैं. इसलिए यह ऐप बच्चों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है.
Omegle ऐप एक वीडियो चैटिंग ऐप है. इस ऐप का इस्तेमाल कर आप बड़ी ही आसानी से अजनबी लोगों से चैट कर सकते हैं. इस ऐप को इस्तेमाल करते समय आपको ज्यादा डिटेल्स भी नहीं भरनी होती. इस ऐप के जरिए आपकी पर्सनल डिटेल किसी के पास भी जा सकती है और उसका मिसयूज भी हो सकता है.