वैलेंटाइन-डे स्पेशल : शादी के बाद पहला 'वैलेंटाइन' सेलिब्रेट कर रहे हैं ये फिल्मी सितारे!
क्रिकेटर युवराज सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे. युवराज ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर वैलेंटाइन-डे की शुभकामना दी.
साल 2016 में बॉलीवुड के कई सितारे शादी के बंधन में बंधे थे. ऐसे में शादी के बाद ये फिल्मी सितारे अपने पार्टनर के साथ पहला वैलेंटाइन सेलिब्रेट कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर 3 मार्च को बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर से शादी की.
बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा ने अमेरिका के कारोबारी और अपने ब्यॉयफ्रेंड गुडइनफ से 29 फरवरी को शादी की थी. प्रीति ने शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ इस साल की 30 अप्रैल को शादी रचाई.
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन ने माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा के साथ इस साल की शुरुआत में शादी रचाई.