Anushka Sharma से लेकर Shilpa Shetty-Janhvi तक, ब्लू साड़ी में गज़ब ढ़ाती हैं ये अभिनेत्रियां, जब-जब लोगों ने देखा तो निगाहें थम गईं

बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर ब्लू साड़ी बेहद ही खूबसूरत लगती है. जाह्नवी कपूर, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा से लेकर धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित तक जब भी ब्लू साड़ी पहनकर किसी इवेंट पर पहुंचतीं हैं तो देखने वाले उन पर से नज़रें नहीं हटा पाते. आज देखिए ब्लू साड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरें
अनुष्का शर्मा अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही ब्लू साड़ी में कुछ यूं पोज देती नज़र आईं थीं. अब तक फैंस के दिलो में उनकी ये स्माइल बरकरार है.
अभिनेत्री जाह्नवी कपूर कुछ समय पहले एक इवेंट में प्लेन ब्लू साड़ी में दिखीं. उनका सादगी भरा ये अवतार फैंस को काफी पसंद आया.
कंगना रनौत अक्सर ही साड़ी में नज़र आती हैं. ये अभिनेत्री एक इवेंट पर फ्लोरल ब्लू साड़ी में दिखीं थीं.
टीवी एक्ट्रेस Anita Hassanandani भी अक्सर साड़ी पहने नज़र आती हैं. ये अभिनेत्री जब भी साड़ी में दिखती हैं फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो जाते हैं.
बिपाशा बसु की गिनती हॉट अभिनेत्रियों में होती है. एक बार वो रैंप पर ब्लू साड़ी में दिखीं. उनका ये अंदाज लोगों को काफी भाया.
धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ब्लू साड़ी में बेहद सुन्दर लगती हैं. माधुरी और उनका ये अंदाज फैंस के चेहरे पर मुस्कान दिलाता है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ब्लू साड़ी में कमाल लग रही हैं.
ब्लू साड़ी में दीपिका पादुकोण फिल्म ये जवानी है दीवानी में नज़र आईं थीं. वैसे तो दीपिका अक्सर साड़ी पहने दिखती हैं लेकिन उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था.
आलिया भट्ट ट्रेडिशनल ऑउटफिट में भी बेहद खूब लगती हैं. आलिया ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं. फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आता है.