स्मार्टफोन का बादशाह 'ट्यूरिंग मोनोलिथ' उतार देगा आईफोन 7 प्लस का भूत!
इस फोन का मेन कैमरा 60 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है. शायद इस फोन के बाद किसी को अलग से कैमरे की जरुरत ही नहीं होगी.
'ट्यूरिंग मोनोलिथ' 2018 में लॉन्च होगा. फोन में अविश्वसनीय स्पोर्टस फीचर हैं. इस स्मार्टफोन में 18 जीबी रैम और 786 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मेमोरी है. इस फोन में 3 स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेर है जो सामान्य स्मार्टफोन से 6 गुना ज्यादा है. इसकी स्क्रीन की रेजॉल्यूशन 4 हजार है, साथ ही ये 6.4 इंच की है.
स्मार्टफोन कंपनी 'ट्यूरिंग' ने इस नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऐलान किया है. इस स्मार्टफोन के बारे में जो बातें सामने आ रही हैं उससे साफ है कि यह आने वाले दिनों में दुनिया का सबसे हाईटेक मोबाइल होगा.
महंगे स्मार्टफोंस की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है कि आईफोन 7 प्लस को टक्कर देने के लिए मार्केट में एक और स्मार्टफोन आ रहा है.
7 सिंतबर को एप्पल ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस लॉन्च किया. सोशल मीडिया से लेकर गैजेट साइट्स पर इसकी खुब चर्चा हो रही है.