✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ठंड में जमने के बाद कुछ ऐसा दिख रहा है धरती का स्वर्ग कश्मीर

एबीपी न्यूज़   |  16 Jan 2017 01:54 PM (IST)
ठंड में जमने के बाद कुछ ऐसा दिख रहा है धरती का स्वर्ग कश्मीर
1

कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी और हल्की बारिश के चलते सोमवार को कंपकंपाती शीतलहर का असर कुछ कम हुआ. श्रीनगर में 7.4 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई, जिसके चलते सोमवार तड़के मौसम में ठंडक में थोड़ी कमी आई.

2

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार तक अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. अधिकारी ने कहा कि गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में रात के दौरान 53 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई.

3

जम्मू का सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस, कटरा का 3.8 डिग्री, बटोट का शून्य से 0.7 डिग्री नीचे और भदरवाह का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

4

गुलमर्ग का सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम का शून्य से 3.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

5

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, बादल छाए रहने के कारण घाटी के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है. श्रीनगर का सोमावार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • ठंड में जमने के बाद कुछ ऐसा दिख रहा है धरती का स्वर्ग कश्मीर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.