Box Office: एक बच्चे ने दी 'किंग खान' को चुनौती!
आपको बता दें कि कल यानी मंगलवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने 6.37 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की तो वहीं इसकी तुलना में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘फैन’ महज 5.75 करोड़ रुपए का कारोबार कर पाई.
जानें कैसे बॉक्स ऑफिस पर एक बच्चे से पिट गए बॉलीवुड के ‘किंग खान’? आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एक बच्चे यानी मोगली के जादू ने कमाई के मामले में शाहरुख खान को चुनौती दे दी है.
इस हिसाब से ये कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख खान की स्टार पावर के बावजूद एक बच्चे यानी मोगली के जादू ने 'किंग खान' को चुनौती दे दी है.
केवल इतना ही नहीं आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि यह फिल्म ‘द जंगल बुक’ का दूसरा मंगलवार था जबकि सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘फैन’ का पहला मंगलवार ही था.
खैर जो भी हो लेकिन शाहरुख खान स्टारर 'फैन' की तुलना में ‘द जंगल बुक’ की धमाकेदार कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर खलबली जरुर मचा दी है.
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि दूसरे हफ्ते मे ‘जंगलबुक’ की कमाई 100 करोड़ के पार हो चुकी है. और अब तक ये फिल्म 113.70 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है.
हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म हैं ‘द जंगल बुक.’ 90 के दशक में एनीमेशन फिल्म जंगल बुक भारतीय दर्शकों में बेहद लोकप्रिय रही है. इसीलिए फिल्म ‘द जंगल बुक’ को मिल रहे दर्शकों के पीछे यह भी एक वजह मानी जा रहा है. लेकिन क्या उम्मीद के मुताबिक फिल्म ‘फैन’ के प्रदर्शन ना करने से शाहरुख खान का सितारा भी डूबता नजर आ रहा है!
एक तरफ फिल्म ‘फैन’ अगर शाहरुख खान की स्टार पावर के साथ 15 करोड़ से ऊपर का रोजाना बॉक्स आफिस पर कलेक्शन ले रही है तो दूसरी तरफ मोगली की फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने इस वीकेंड में 8 से 10 करोड़ रोजाना के हिसाब से बटोरे हैं. ऐसे में सवाल ये है कि क्या बॉलीवुड के ‘किंग शाहरुख’ खान का जादू चूक रहा है?
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ''What's SHOCKING is that the 2nd Tuesday biz of #TheJungleBook [₹ 6.37 cr] is HIGHER than the 1st Tuesday biz of #Fan [₹ 5.75 cr]. India biz.''
जी हां! बॉलीवुड के 'किंग' कहे जाने वाले शाहरुख खान इस बार एक बच्चे से पिट गए हैं. ये हम नहीं कह रहे बल्कि इसे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए साफ-साफ देखा जा सकता है.
आपको बता दें कि बॉलीवुड के ‘किंग खान’ स्टारर ‘द जंगल बुक’ ने फर्स्ट वीकेंड पर 52 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि वहीं ‘द जंगल बुक’ ने फर्स्ट वीकेंड पर 41 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.
वैसे तो आपने बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड्स को बनते और बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को टूटते देखा होगा लेकिन पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर जो हुआ वो अब से पहले शायद ही कभी हुआ होगा!