✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Box Office: महज 9 दिनों में इस फिल्म ने किया 596 करोड़ का कारोबार!

एबीपी न्यूज़   |  17 Apr 2016 05:17 PM (IST)
1

पिछले सप्ताह यानी 7 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 9 दिनों में 300 करोड़, 400 करोड़ या 500 करोड़ रुपए नहीं बल्कि इससे भी अधिक कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खलबली मचा दी है. जानें पूरी रिपोर्ट?

2

आपको बता दें कि ‘द जंगल बुक’ लेखक रुडयार्ड किपलिंग की कहानी पर आधारित है. यह एक लड़के मोगली की कहानी है जो किसी कारणवश जंगल पहुंच जाता है. मोगली भेड़ि‍यों के बीच पलता है और जंगल में कई जानवर उसके दोस्त बन जाते हैं. ये फिल्म भारत के लिए इसलिए खास है क्योंकि 90 के दशक की जनरेशन मोगली और उसके जंगली परिवार को देखकर बड़ी हुई है. फिल्म के हिंदी डबिंग वर्जन में नाना पाटेकर, ओम पुरी, इरफान खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे दिग्गजों ने अपनी आवाज दी है.

3

भारत में फिल्म की जबर्दस्त सफलता से हॉलीवुड भी हैरान है. भारत में हॉलीवुड फिल्म के ओपनिंग वीकेंड में कलेक्शन के मामले में फिल्म दूसरे नंबर पर है. इससे ज्यादा कमाई फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ ने की थी.

4

केवल इतना ही नहीं ‘द जंगल बुक’ के प्रति दर्शकों के उत्साह को देखते हुए ऐसी उम्मीद है कि फिल्म दूसरे सप्ताह के अंत तक कमाई के बड़े आंकड़े तक पहुंच जाएगी. खास बात ये है कि फिल्म को हर उम्र के दर्शक वर्ग की तारीफ मिल रही है. आपको बता दें कि जॉन फेवरू निर्देशित फिल्म ‘द जंगल बुक’ अमेरिका से एक सप्ताह पहले ही भारत में प्रदर्शित की गई है.

5

7 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने Box Office Mojo के मुताबिक ओपनिंग वीक में 379 करोड़ की धमाकेदार कमाई के साथ ना केवल बॉक्स ऑफिस पर खलबली मचा दी है बल्कि कई रिकॉर्ड अपने नाम भी कर लिया है.

6

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक हफ्ते के बाद ‘द जंगल बुक’ हॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के नाम था जिसने फर्स्ट वीक के बाद 73.06 करोड़ की कमाई की थी.

7

आपको बता दें कि 7 अप्रैल को रिलीज हुई हॉलीवुड एनिमेशन फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने भारत में पहले वीकेंड पर 40.19 करोड़ रूपए का कारोबार कर सबको हैरान कर दिया था. अब एक 9 दिन बीत जाने के बावजूद भी दुनियाभर में फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है. फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘द जंगल बुक’ ने चौथे दिन सोमवार को 7.60 करोड़ रूपए और मंगलवार को 7.07 करोड़ रूपए, बुधवार को 7.97 करोड़ रूपए और गुरुवार को 10.97 करोड़ की कमाई की है. इस तरह फिल्म ने 7 दिनों में ही 74.08 करोड़ रूपए की धमाकेदार कमाई कर ली है.

8

इसके साथ ही फिल्म ने पहले 9 दिनों में जहां वर्ल्ड वाइड में 89,511,000 डॉलर यानी करीब 596,59,93,185 रुपए का कारोबार किया तो वहीं कई बड़े रिकॉर्ड्स की ओर अपना कदम भी बढ़ा दिया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • Box Office: महज 9 दिनों में इस फिल्म ने किया 596 करोड़ का कारोबार!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.