कोहली ने नोटबंदी के फैसले की कि जमकर तारीफ
रजनीकांत ने ट्विट किया, ‘‘ नरेन्द्र मोदी जी को सलाम . नए भारत का जन्म . जय हिंद .’’
रिषी कपूर ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी, बॉल को स्टेडियम से बाहर पहुंचा दिया. वाह. नोटों को चलन से बाहर कर देना सही जवाब है. मुबारक हो.’’
पाकिस्तानी कलाकारों के साथ फिल्में करने पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े विवादों के दौरान प्रधानमंत्री को ट्वीट करने वाले अनुराग कश्यप ने भी उनके इस कदम का स्वागत किया है. कश्यप ने लिखा, ‘‘मैंने किसी भी नेता की ओर से अब तक इतना साहसी कदम नहीं देखा. इससे दिल को बहुत दर्द होगा लेकिन वाह-वाह. काले धन को निष्क्रिय बना देने का शानदार तरीका.’’
उन्होंने नोटबंदी से परेशान लोगों द्वारा किये जा रहे हंगामे को गलत करार देते हुए कहा कि अमेरिका में लोग वीजा पाने के लिए चार-पांच दिनों तक सुबह से शाम लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद वीजा नहीं मिलने पर नाराज़ नहीं होते. रवीना ने विरोध करने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि लोगों को पीएम के वादे पर ऐतबार करना चाहिए.
रवीना टंडन के मुताबिक़ लोगों को फौरी तौर पर थोड़ी परेशानी ज़रूर हो रही है, लेकिन एक बड़े मकसद को अंजाम तक पहुंचाने के लिए लोगों को इसमें नाराज़गी नही जतानी चाहिए और सरकार की पूरी मदद करनी चाहिए.
सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया, ‘‘9/11 जब भी आता है हिला डालता है भाई. इस 9/11 पर कुछ लोग हारेंगे..कई लोग जीतेंगे. निश्चित तौर पर एक शक्तिशाली और बहादुरी भरा फैसला.’’
फिल्मकार करण जौहर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह वास्तव में एक मास्टरस्ट्रोक जैसा कदम है, जिसे नरेंद्र मोदी ने स्टेडियम के बाहर तक पहुंचाया है.’’ करण जौहर का शुक्रिया अदा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘शुक्रिया करण जौहर, हमें अपनी भावी पीढ़ियों के लिए एक ऐसा भारत बनाना है, जो भ्रष्टाचार से मुक्त हो. हैशटैग इंडिया फाइट्स करप्शन.’’
करीना ने भी इस नए घटनाक्रम की सराहना की और कहा, ‘‘ यह एक बहुत अच्छा निर्णय है.’’
दीपिका ने इसे एक असाधारण कदम बताया. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगी लेकिन मुझे लगता है कि यह सरकार द्वारा उठाया गया असाधारण कदम है. मैं इसके लिए सरकार को बधाई देना चाहूंगी.’’
अब एक बार फिर अजय देवगन ने पीएम के इस फैसले की जमकर तारीफ की है. अजय देवगन ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इस तरह के फैसले लेने के लिए साहस का होना बहुत जरूरी है. फैसले को सलाम, यह लंबे वक्त के लिए फायदेमंद है.
कॉमेडियन कलाकार कपिल शर्मा ने लिखा, ‘‘एटीएम मशीनों के बाहर कभी इतनी लंबी कतारें नहीं देखीं. हमें आप पर गर्व है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी.’’
बिग बी ने लिखा, ‘‘ 2000 रूपये का नया नोट गुलाबी रंग का है....पिंक का असर .’’
शाहरुख ने ट्वीट कर कहा, 'दूरदर्शी, बहुत ही स्मार्ट. और राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं. भारतीय अर्थव्यवस्था में यह पॉजिटिव बदलाव लाएगा. साहसिक कदम पीएम मोदी.' आगे जानें अमिताभ, अजय देवगन, कपिल, बिपाशा, समेत तमाम बॉलीवुड सितारों ने क्या-क्या कहा है?
आमिर खान ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. 'आमिर ने कहा, लोग आज जिसका सामना कर रहे हैं वह समस्या कुछ समय के लिए ही है, भारत के लिए यह बेहद जरूरी है. अगर इस फैसले से मेरे फिल्म पर भी प्रभाव पड़ता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.'
'बिग बॉस' में सलमान खान ने पीएम मोदी के 500-1000 नोट बंद करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि कालेधन पर एक्शन लेने के लिए पीएम मोदी को सैल्यूट. आपको बता दें कि सलमान पीएम मोदी के मुरीद हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है वे मोदी के फैसलों की तारीफ करते हैं. आगे जानें, शाहरुख, अमिताभ, आमिर, रजनीकांत, करण जौहर, अजय देवगन, कपिल शर्मा, अरशद वारसी समेत तमाम सितारों ने नोटबंदी पर क्या कहा है?
500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद देश में अफरा-तफरी जैसा माहौल है. इस फैसले पर हर जगह से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का स्वागत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी किया है. इस कड़ी में अब दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का भी शामिल है.
लोगों को हो रही परेशानी के बीच पीएम मोदी के जिस नोटबंदी को देशभर का समर्थन मिल रहा है उसकी तारीफ में एक और सितारे ने बड़ा बयान दिया है.
कोहली अकेले नहीं है जिन्होंने इस मुद्दे की जमकर तारीफ की है, इस कड़ी में और भी सितारे शामिल हैं.
वे आगे कहते हैं कि इस फैसले का वे झुककर स्वागत करते हैं और वे इससे बहुत प्रभावित हुए हैं.
क्रिकेट सितारे विराट कोहली ने इस कदम की तारीफों के पुल बांध दिए हैं. कोहली का मानना है कि अभी तक भारतीय राजनीति में जितने फैसले लिए गए हैं उनमें से ये सबसे उम्दा फैसला है.