500 और 1000 के नोटों के मुद्दे पर मार्कंडेय काटजू ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
एबीपी न्यूज़ | 09 Nov 2016 05:41 PM (IST)

1
2
3
काटजू ने मोदी सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया '500 और हजार के नोटों की स्कीम डेस्पेरेट सरकार का एक स्टंट है. जो हर मोर्चे पर सरकार की विफलता को दिखाता है'. काटजू ने इस ट्वीट के बाद और कई ट्वीट किए.
4
5
अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट करके मोदी सरकार के 500 और 1000 के नोट बैन करने के फैसले पर अपना रिएक्शन दिया है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए मंगलवार की शाम 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का फैसला सुनाया. मोदी सरकार के इस कदम की जहां कुछ लोग सराहना कर रहे हैं तो वहीं इस फैसले के प्रभाव में आने के बाद से ही लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आगे की स्लाइड्स में जानें मोदी सरकार के इस कदम पर क्या कहा मार्कंडेय काटजू ने....!