Google की जगह स्क्रीन पर दिखेगा आपका नाम! ये मजेदार ट्रिक बहुत कम लोग जानते हैं

इंटरनेट पर कुछ भी सर्च करना हो तो सबसे पहले दिमाग में Google का नाम आता है. लेकिन जरा सोचिए अगर गूगल की जगह स्क्रीन पर आपका अपना नाम दिखाई दे तो कैसा लगेगा? सुनने में यह थोड़ा अजीब जरूर लगता है लेकिन एक छोटी सी ट्रिक की मदद से ऐसा किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए न तो किसी तरह की कोडिंग सीखने की जरूरत है और न ही कोई हैकिंग करनी पड़ती है. बस एक साधारण ब्राउजर एक्सटेंशन की मदद से आप यह मजेदार बदलाव देख सकते हैं.
यह ट्रिक मुख्य रूप से Google Chrome ब्राउजर में काम करती है. इसमें आपको एक एक्सटेंशन इंस्टॉल करना होता है जिसकी मदद से गूगल के होमपेज की डिजाइन को थोड़ा कस्टमाइज किया जा सकता है. जब यह एक्सटेंशन एक्टिव हो जाता है तो आप गूगल के लोगो की जगह अपनी पसंद का नाम या टेक्स्ट दिखा सकते हैं.
इस काम के लिए सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में Chrome ब्राउजर खोलना होगा और फिर Chrome Web Store में जाकर My Doodle नाम का एक्सटेंशन ढूंढना होगा. जैसे ही आप My Doodle एक्सटेंशन को इंस्टॉल करते हैं यह आपके ब्राउजर में जुड़ जाता है और ऊपर की तरफ एक्सटेंशन सेक्शन में दिखाई देने लगता है.
इसके बाद जब आप इस एक्सटेंशन पर क्लिक करते हैं तो वहां एक बॉक्स दिखाई देता है जिसमें Enter Something जैसा विकल्प मिलता है. यहां आप अपना नाम या कोई भी शब्द लिख सकते हैं. इसके बाद नीचे दिए गए प्रीव्यू विकल्प पर क्लिक करते ही गूगल के होमपेज पर लोगो की जगह वही नाम दिखाई देने लगता है जो आपने लिखा है. इस तरह आप कुछ ही सेकंड में गूगल के होमपेज को अपने हिसाब से मजेदार बना सकते हैं.
हालांकि यहां एक बात समझना जरूरी है कि यह बदलाव केवल आपके ब्राउजर में ही दिखाई देता है. इसका मतलब यह है कि गूगल का असली नाम या उसकी आधिकारिक वेबसाइट में कोई बदलाव नहीं होता. यह सिर्फ एक तरह का विजुअल कस्टमाइजेशन होता है जो आपके कंप्यूटर या लैपटॉप पर ही दिखाई देता है.
इसके अलावा यह ट्रिक मोबाइल फोन में काम नहीं करती और केवल डेस्कटॉप ब्राउजर में ही दिखाई देती है. यानी जब भी आप अपने सिस्टम पर गूगल खोलेंगे, तो वहां आपको गूगल की जगह अपना नाम दिख सकता है जिससे आपका इंटरनेट अनुभव थोड़ा अलग और मजेदार बन जाता है.