✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Google का Logo बार-बार क्यों बदल जाता है? Doodle के पीछे छिपी है बेहद दिलचस्प कहानी

हिमांशु तिवारी   |  15 Jun 2026 06:43 PM (IST)
Google का Logo बार-बार क्यों बदल जाता है? Doodle के पीछे छिपी है बेहद दिलचस्प कहानी

अगर आपने आज Google का होमपेज खोला होगा तो वहां फुटबॉल खेलते खिलाड़ियों वाला एक खास Doodle जरूर देखा होगा. पहली नजर में यह सिर्फ लोगो में किया गया बदलाव लग सकता है लेकिन इसके पीछे एक बड़ा कारण छिपा है. दरअसल, Google ने FIFA World Cup 2026 के जश्न में यह विशेष Doodle तैयार किया है. टूर्नामेंट 12 जून से शुरू हो चुका है और 19 जुलाई 2026 तक चलेगा जिसमें 48 टीमें कुल 104 मुकाबले खेलेंगी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Google Doodle की शुरुआत कैसे हुई और यह इतना खास क्यों है? आइए जानते हैं.

1

आज का Google Doodle केवल सजावट के लिए नहीं बनाया गया है. यह एक तरह के लाइव स्पोर्ट्स हब की तरह भी काम करता है. जैसे ही कोई यूजर Doodle पर क्लिक करता है उसे टूर्नामेंट से जुड़ी अहम जानकारियां मिल जाती हैं.

Continues below advertisement
2

मैचों का शेड्यूल, अंक तालिका, ताजा नतीजे और आगामी मुकाबलों की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध हो जाती है. इसके लिए अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती.

Continues below advertisement
3

इस बार Google ने बेहद आकर्षक लेकिन सरल डिजाइन चुना है. Doodle में Google के लोगो के ऊपर रंग-बिरंगे फुटबॉल खिलाड़ियों की आकृतियां दिखाई गई हैं जो खेलते और दौड़ते नजर आते हैं. गुलाबी, बैंगनी, नारंगी और हरे रंगों का इस्तेमाल इसे और भी आकर्षक बनाता है. हालांकि, खेलों से जुड़े Doodle बनाना Google के लिए नया नहीं है. इससे पहले भी क्रिकेट, ओलंपिक और अन्य बड़े खेल आयोजनों के दौरान कंपनी विशेष Doodle जारी कर चुकी है.

4

Google Doodle की कहानी 1998 से शुरू होती है. उस समय Google के संस्थापक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन अमेरिका में आयोजित होने वाले Burning Man Festival में शामिल होने जा रहे थे. उन्होंने यूजर्स को यह संकेत देने के लिए कि वे कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे Google के लोगो में Burning Man का एक छोटा सा प्रतीक जोड़ दिया. यही Google का पहला Doodle माना जाता है.

5

दिलचस्प बात यह है कि यह Doodle Google के आधिकारिक कंपनी बनने से पहले ही लॉन्च कर दिया गया था. आज Google की समर्पित Doodlers टीम दुनिया भर के लिए 5,000 से अधिक Doodles तैयार कर चुकी है. वर्षों के दौरान Google ने कई ऐसे Doodles बनाए जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया.

6

साल 2010 में आया Pac-Man Doodle पहला इंटरैक्टिव गेम Doodle था जिसने इंटरनेट पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. इसके अलावा Tokyo Olympics और Paris Olympics के दौरान पेश किया गया Doodle Champion Island Games भी सबसे चर्चित इंटरैक्टिव Doodles में शामिल है. क्रिकेट प्रेमियों के लिए 2017 में ICC Champions Trophy के दौरान लॉन्च किया गया Cricket Doodle भी काफी लोकप्रिय रहा जिसमें यूजर्स ऑनलाइन क्रिकेट खेल सकते थे.

7

हर दिन दुनिया भर में अरबों लोग Google का होमपेज देखते हैं. ऐसे में जब Google अपने लोगो में बदलाव करता है तो उसका उद्देश्य केवल डिजाइन बदलना नहीं होता. Doodle के जरिए Google किसी महत्वपूर्ण घटना, ऐतिहासिक उपलब्धि, महान व्यक्तित्व, त्योहार या वैश्विक आयोजन को सम्मान देता है और लोगों का ध्यान उसकी ओर आकर्षित करता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Google का Logo बार-बार क्यों बदल जाता है? Doodle के पीछे छिपी है बेहद दिलचस्प कहानी
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.