✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

क्यों आया है फोन? आपके बात करने से पहले ही पूछ लेगा WhatsApp

नीलेश ओझा   |  20 Oct 2026 03:37 PM (IST)
क्यों आया है फोन? आपके बात करने से पहले ही पूछ लेगा WhatsApp

WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी और कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार कमाल के नए फीचर्स रोल आउट कर रहा है. आज के समय में स्पैम और फ्रॉड कॉल्स बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं जिनसे हर कोई परेशान रहता है. इसी दिकक्त से छुटकारा दिलाने के लिए ऐप में एक अपडेट आने वाला है जो अनचाही कॉल्स से राहत देगा.

1

इस अपकमिंग फीचर की सबसे खास बात यह है कि जब भी किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी तो WhatsApp सीधे फोन उठाने से पहले ही कॉलर से खुद वजह पूछ लेगा. यानी फोन की घंटी बजने से पहले ही आपको यह क्लीयर हो जाएगा कि सामने वाला शख्स किस मकसद से कॉल कर रहा है. जिससे फर्जी कॉल्स आसानी से पकड़ी जा सकेंगी.

Continues below advertisement
2

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए एडवांस फीचर को WhatsApp के कॉल फिल्टरिंग सिस्टम का एक अहम हिस्सा बनाया जा रहा है. कंपनी इस फीचर पर तेजी से काम कर रही है ताकि यूजर का कॉलिंग इंटरफेस और ज्यादा स्मार्ट और सेफ बन सके जिससे बिना काम के कोई आपको परेशान न कर सके.

Continues below advertisement
3

इस नए अपडेट के बाद WhatsApp के प्राइवेसी सेक्शन में कॉल फिल्टरिंग मेन्यू को पूरी तरह नए ऑप्शंस के साथ अपडेट किया जाएगा. यूजर्स अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से इन सेटिंग्स को चुन सकेंगे. जिससे Unknown नंबर्स की टेंशन नहीं लेनी होगी.

4

इस नए मेन्यू में मिलने वाला पहला ऑप्शन Never होगा जिसे सेलेक्ट करने पर कॉल फिल्टरिंग पूरी तरह बंद रहेग. अगर आप चाहते हैं कि सभी कॉल्स पहले की तरह नॉर्मल तरीके से आती रहें और किसी तरह का कोई फिल्टर बीच में ना आए तो आप इस ऑप्शन को चुन सकते हैं.

5

दूसरा ऑप्शन Silence का होगा जिसे चालू करने पर किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल की रिंगटोन साइलेंट हो जाएगी हालांकि कॉल की सारी डिटेल्स आपके फोन के Calls टैब और नोटिफिकेशन में दिखाई देंगी जिससे आप बाद में चेक कर सकें.

6

तीसरा और सबसे काम का ऑप्शन Ask reason for calling होगा जो इस अपडेट का सबसे बड़ा हाइलाइट है. इसे सेट करते ही WhatsApp अननोन कॉलर से खुद फोन करने की वजह पूछेगा और जब तक उधर से जवाब नहीं मिलेगा फोन की तेज घंटी नहीं बजेगी.

7

इस फीचर में सिर्फ वजह ही नहीं पूछी जाएगी, बल्कि कॉलर के जवाब का एक टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्ट भी स्क्रीन पर शो किया जाएगा. इससे यूजर बिना सीधे कॉल रिसीव किए यह आसानी से पढ़ सकेंगे कि फोन किसी जरूरी काम से है या फिर यह कोई फालतू या स्पैम कॉल है।

8

फिलहाल इस फीचर को एंड्रॉयड ऐप के लिए डिवेलप किया जा रहा है और अभी यह बीटा टेस्टर्स के लिए भी लाइव नहीं हुआ है. कंपनी ने अभी इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है. लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • क्यों आया है फोन? आपके बात करने से पहले ही पूछ लेगा WhatsApp
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.