✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

वॉटरप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट में क्या फर्क है? नया स्मार्टफोन लेने से पहले ज़रूर जान लें ये बातें

एबीपी टेक डेस्क   |  27 May 2025 12:02 PM (IST)
वॉटरप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट में क्या फर्क है? नया स्मार्टफोन लेने से पहले ज़रूर जान लें ये बातें

आज के दौर में स्मार्टफोन्स सिर्फ कॉल करने या इंटरनेट चलाने के लिए नहीं बल्कि हर काम के लिए जरूरी बन चुके हैं. इसी वजह से कंपनियां भी अपने स्मार्टफोन्स में कई एडवांस फीचर्स दे रही हैं. अब तो कुछ फोन ऐसे भी आ गए हैं जो पानी में भी खराब नहीं होते. लेकिन हर फोन ऐसा नहीं होता और जरूरी नहीं कि हर पानी से बचाने वाला फीचर एक जैसा काम करे.

1

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद ज़रूरी है कि वॉटरप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट में क्या अंतर होता है. कई बार लोग इन दोनों को एक जैसा मान लेते हैं, जबकि इनके बीच एक अहम फर्क होता है.

2

वॉटर रेसिस्टेंट डिवाइसेस ऐसे होते हैं जिन्हें हल्की बारिश या छींटों से कुछ हद तक बचाव देने के लिए डिजाइन किया गया होता है. इनमें एक खास तरह की कोटिंग होती है जो थोड़े-बहुत पानी को अंदर नहीं जाने देती. लेकिन अगर ऐसे फोन को ज्यादा देर तक या पूरी तरह पानी में डुबा दिया जाए, तो ये खराब हो सकते हैं.

3

इसका मतलब साफ है कि वॉटर रेसिस्टेंट फोन केवल सीमित परिस्थितियों में ही पानी से सुरक्षित रह सकते हैं. ये सिर्फ रोजमर्रा की हल्की नमी या बारिश से बचाव कर सकते हैं पूरी तरह पानी में डूबने से नहीं.

4

वहीं वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन्स को इस तरह बनाया जाता है कि पानी इनके अंदर बिल्कुल न जा सके. ऐसे फोन्स खास तरह की सीलिंग और मैटेरियल के साथ बनाए जाते हैं ताकि ये गहरे पानी में भी खराब न हों.

5

आमतौर पर जिन फोनों में IP68 या IP69 रेटिंग होती है, उन्हें वॉटरप्रूफ माना जाता है. ये फोन एक तय समय तक और एक निश्चित गहराई तक पानी में डूबे रहने के बाद भी काम करते रहते हैं.

6

IP रेटिंग से पता चलता है कि कोई डिवाइस पानी और धूल से कितनी सुरक्षा देता है. IPX4 से IPX6 तक की रेटिंग वाले फोन हल्की बारिश या छींटों के लिए ठीक होते हैं. लेकिन अगर आप फोन को तैराकी करते समय या मूसलधार बारिश में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो IPX7 से IPX9K तक की रेटिंग होना जरूरी है.

7

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो हल्की बारिश या रोजाना के इस्तेमाल में सुरक्षित रहे तो वॉटर रेसिस्टेंट फोन ले सकते हैं. लेकिन अगर आपको ट्रेवल, स्वीमिंग या बारिश में बेफिक्री से फोन चलाना है तो वॉटरप्रूफ फोन लेना बेहतर रहेगा. स्मार्टफोन खरीदने से पहले उसकी IP रेटिंग जरूर जांचें ताकि आपका फोन पानी से सुरक्षित रह सके.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • वॉटरप्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट में क्या फर्क है? नया स्मार्टफोन लेने से पहले ज़रूर जान लें ये बातें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.