✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

अब नहीं बर्बाद होगा पानी! इन स्मार्ट गैजेट्स को लगाते ही होगी बचत, हर घर के लिए बेहद जरूरी

एबीपी टेक डेस्क   |  23 Apr 2026 07:46 AM (IST)
अब नहीं बर्बाद होगा पानी! इन स्मार्ट गैजेट्स को लगाते ही होगी बचत, हर घर के लिए बेहद जरूरी

आज के दौर में पानी की अहमियत पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है. बढ़ती आबादी और घटते जल स्रोतों के कारण हालात ऐसे हो गए हैं कि हर बूंद की कीमत समझना जरूरी हो गया है. सेव वाटर जैसे नारे हम अक्सर सुनते हैं लेकिन असल जिंदगी में सिर्फ बातें नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतें ही फर्क पैदा करती हैं. ऐसे में टेक्नोलॉजी अब एक बड़ी मददगार बनकर सामने आई है जो हमें आसान तरीके से पानी बचाने में मदद करती है.

1

आज बाजार में कई ऐसे स्मार्ट डिवाइस आ चुके हैं जो बिना ज्यादा मेहनत के पानी की बर्बादी को कम कर सकते हैं. ये गैजेट्स न सिर्फ हमारी लाइफ को सुविधाजनक बनाते हैं बल्कि हमें जिम्मेदार भी बनाते हैं. खास बात यह है कि इन्हें घर में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और इनका असर तुरंत दिखाई देता है.

2

घरों में अक्सर पानी की टंकी भरने के बाद भी मोटर चालू रह जाती है जिससे काफी पानी बेकार बह जाता है. इस समस्या का आसान हल है वॉटर अलार्म. यह छोटा सा डिवाइस टंकी भरते ही तेज आवाज में अलर्ट देता है जिससे आप समय पर मोटर बंद कर सकते हैं. इस तरह बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के पानी की बर्बादी रोकी जा सकती है.

3

स्मार्ट सेंसर तकनीक से लैस नल अब सिर्फ बड़े मॉल या ऑफिस तक सीमित नहीं रहे. इन्हें घरों में भी लगाया जा सकता है. इन नलों की खासियत यह है कि ये तभी पानी छोड़ते हैं जब हाथ सामने आता है और जैसे ही हाथ हटता है पानी अपने आप बंद हो जाता है. इससे अनजाने में होने वाली पानी की बर्बादी काफी हद तक कम हो जाती है.

4

कई बार पाइप या टंकी में छोटी-सी लीकेज भी लंबे समय में बड़ी बर्बादी का कारण बन जाती है. ऐसे में स्मार्ट वॉटर लीकेज सेंसर काफी काम आता है. यह डिवाइस जैसे ही कहीं पानी रिसता है तुरंत अलार्म बजाता है या फोन पर नोटिफिकेशन भेज देता है. इससे आप समय रहते समस्या को ठीक कर सकते हैं और पानी के नुकसान को रोक सकते हैं.

5

पानी बचाने के लिए बड़े-बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती. अगर हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे स्मार्ट गैजेट्स को शामिल कर लें तो आसानी से काफी पानी बचाया जा सकता है.

6

आज जरूरत इस बात की है कि हम टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल करें और अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी सुरक्षित रखें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • अब नहीं बर्बाद होगा पानी! इन स्मार्ट गैजेट्स को लगाते ही होगी बचत, हर घर के लिए बेहद जरूरी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.