✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Used Digital Camera खरीद रहे हैं? इन चीजों को करें चेक

मानसी उपाध्याय   |  15 Sep 2026 08:45 PM (IST)
Used Digital Camera खरीद रहे हैं? इन चीजों को करें चेक

आज के समय में फोटोग्राफी सिर्फ शौक तक सीमित नहीं है. कई लोगों के लिए यह करियर का हिस्सा भी बन चुकी है. अगर आप पहली बार फोटोग्राफी शुरू कर रहे हैं या कम बजट में अच्छी डिजिटल कैमरा खरीदना चाहते हैं, तो इस्तेमाल किया हुआ यानी Used Camera एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हालांकि पुराना कैमरा खरीदते समय सिर्फ कम कीमत देखकर फैसला करना सही नहीं है. कैमरे की स्थिति, फीचर्स और आपकी जरूरत के हिसाब से उसका चुनाव करना जरूरी है. तो आइए जानते हैं कि Used Digital Camera खरीदने से पहले किन चीजों को चेक करें.

1

Used Digital Camera खरीदने से पहले यह समझना भी जरूरी है कि आप उसका इस्तेमाल किस तरह करने वाले हैं. आप फोटोग्राफी की शुरुआत कर रहे हैं या किसी प्रोफेशनल कैमरे के बैकअप के लिए दूसरा कैमरा चाहते हैं. आप पोर्ट्रेट, प्रोडक्ट, स्पोर्ट्स जैसे तेज मूवमेंट वाले सब्जेक्ट या वीडियो शूट करने के लिए कैमरा लेना चाहते हैं. इन चीजों के पहले समझने से आपको सही कैमरा चुनने में मदद मिलेगी.

Continues below advertisement
2

Used कैमरे आमतौर पर नए कैमरों से कम कीमत में मिल जाते हैं, लेकिन कैमरे की उम्र और उसके साथ मिलने वाली एक्सेसरीज के आधार पर इसकी कीमत काफी अलग हो सकती है. इसलिए खरीदारी से पहले अपना बजट तय करना जरूरी है. अगर आप कैमरे पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो अपने बजट के हिसाब से ही मॉडल चुनें.

Continues below advertisement
3

कैमरा खरीदते समय सिर्फ बॉडी पर ध्यान देना जरूरी नहीं है. अच्छे लेंस पर खर्च करना भी फायदेमंद हो सकता है. कैमरा बॉडी पुरानी होने के बाद भी सही लेंस नए कैमरे के साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं, बशर्ते माउंट सपोर्ट करता हो. इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से सही लेंस चुनना भी जरूरी है.

4

DSLR कैमरे Optical Viewfinder, अच्छी बैटरी लाइफ और Interchangeable Lenses के लिए जाने जाते हैं. वहीं Mirrorless Camera हल्के और छोटे बॉडी डिजाइन के साथ तेज Autofocus, Subject Tracking और बेहतर Video Features दे सकते हैं. Used Market में दोनों तरह के कैमरे अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से मिल जाते हैं.

5

कम बजट में Nikon D5300 एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें 24.2MP APS-C सेंसर, 3.2-इंच Fully Articulating LCD, 39-Point Autofocus, GPS और Wi-Fi मिलता है.

6

Mid-range में Canon EOS 80D में 24.2MP APS-C CMOS सेंसर, Dual Pixel CMOS Autofocus, Articulating Touchscreen और Headphone Jack मिलता है. वहीं हाई-एंड ऑप्शन के तौर पर Nikon D850 में 45.7MP Full-Frame BSI CMOS सेंसर, Weather-Sealed Body, 4K Video और Dual Memory Card Slots जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Used Digital Camera खरीद रहे हैं? इन चीजों को करें चेक
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.