✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बुजुर्गों के बहुत काम आते हैं ये 5 Bluetooth Devices! रोजमर्रा की जिंदगी को बना देते हैं आसान

हिमांशु तिवारी   |  12 Jul 2026 11:01 PM (IST)
बुजुर्गों के बहुत काम आते हैं ये 5 Bluetooth Devices! रोजमर्रा की जिंदगी को बना देते हैं आसान

मार्केट में आज स्मार्ट गैजेट्स की भरमार है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए ऐसे स्मार्ट गैजेट्स मौजूद हैं जो लोगों के काम को आसान बना देते हैं. जैसे-जैसे नई टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है वैसे-वैसे लोग, खासतौर पर युवा, स्मार्ट डिवाइसेज से कनेक्ट होते जा रहे हैं. आज हम आपको ऐसे ही 5 ब्लूटूथ डिवाइसेज के बारे में बताने जा रहे हैं जो खासतौर पर बुजुर्गों के जीवन को आसान बनाने का काम करते हैं.

1

कम कीमत वाली कई Smartwatch आज ब्लूटूथ कॉलिंग, हार्ट रेट मॉनिटर, स्टेप काउंट और नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स से लैस होती है. इससे बुजुर्ग अपने रोजमर्रा की एक्टिविटी पर भी नजर रख सकते हैं. साथ ही इसकी मदद से वे कोई भी जरुरी कॉल भी मिस नहीं करेंगे. कई स्मार्टवॉच में SOS और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर भी मिल जाते हैं जो बुजुर्गों के बहुत काम आते हैं.

2

अक्सर देखा गया है बढ़ती उम्र के साथ चाबी, पर्स या जरूरी सामान कहीं रखकर भूल जाना बुजुर्गों की एक आम आदत हो जाती है. ऐसे में Bluetooth Tracker उनके लिए काफी मददगार साबित होता है. इसे चाबी या बैग के साथ लगाकर रखा जा सकता है. मोबाइल ऐप की मदद से वे कुछ ही सेकंड में अपना खोया हुआ सामान वापस ढूंढा सकते हैं.

3

ज्यादातर बुजुर्गों को धार्मिक प्रवचन, भजन या रेडियो सुनना ज्यादा पसंद होता है. ऐसे लोगों के लिए Bluetooth Speaker भी एक बेहतरीन डिवाइस साबित हो सकता है. इसे वे स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद वे बिना अपने कान में कोई डिवाइस लगाए भी अच्छी साउंड क्वालिटी में गाने या भजन सुन सकते हैं. इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल घर में ही नहीं बल्कि पार्क व अन्य जगहों पर भी साथ ले जाकर कर सकते हैं.

4

अगर किसी बुजुर्ग को फोन पर ज्यादा बात करनी पड़ती है या वे भजन, समाचार और गाने सुनना पसंद करते हैं तो Bluetooth Neckband उनके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. इस डिवाइस की मदद से उन्हें बार-बार मोबाइल हाथ में रखने की जरूरत नहीं पड़ती और कॉल रिसीव करना भी आसान हो जाता है.

5

Smart Bluetooth Button भी एक बेहतरीन डिवाइस है जो बुजुर्गों के बेहद काम आ सकता है. इसी मदद से लोग एक बटन दबाकर फोन की कैमरा शटर कंट्रोल की जा सकती है, गाने चलाए या रोका जा सकता है. कुछ मॉडल में इमरजेंसी अलर्ट भेजने जैसी सुविधा भी इस डिवाइस में मिलती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • बुजुर्गों के बहुत काम आते हैं ये 5 Bluetooth Devices! रोजमर्रा की जिंदगी को बना देते हैं आसान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.