Android के इतिहास के 5 सबसे अनोखे Phones, जिन्हें देखकर हर टेक लवर हो जाएगा हैरान

पूरी दुनिया में स्मार्टफोन का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. अब कंपनियां यूजर्स की जरुरत के हिसाब से नए-नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन मार्केट में पेश करती हैं जिन्हें बाजार से भी अच्छा रिस्पांस मिलता है. लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कंपनी ने काफी यूनिक बनाने की कोशिश की थी लेकिन वे मार्केट में सफल नहीं हो सके. ये ऐसे स्मार्टफोन हैं जिन्हें देखकर हर टेक लवर भी हैरान हो जाएंगे.
Motorola Backflip भी Android के सबसे अजीब स्मार्टफोन की लिस्ट में शुमार है. इस फोन का डिजाइन भी कंपनी ने काफी यूनिक दिया था. जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस में कंपनी ने एक फिजिकल कीबोर्ड फोन के पीछे की तरफ उपलब्ध कराया था और स्क्रीन पीछे की ओर मुड़ भी सकतती थी. इस डिजाइन का उद्देश्य फोन को टेबल पर स्टैंड की तरह इस्तेमाल करना था जिससे वीडियो देखना आसान हो जाए. लेकिन जब फोन बंद होता था तब कीबोर्ड बाहर की ओर रहता था जिससे उसके खराब होने का खतरा बढ़ जाता था. उस समय के हिसाब से इस फोन का हार्डवेयर काफी बेहतरीन था. लेकिन कम शॉफ्टवेयर अपडेट और महंगी कीमत के चलते ये फोन भी लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया.
BlackBerry Passport भी अनोखे स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल है. कंपनी ने इस फोन के डिजाइन को बिलकुल अलग तरीके से तैयार किया था. बता दें कि इसमें लगभग चौकोर आकार की 4.5 इंच की डिस्प्ले दी गई थी जिसके नीचे सिर्फ तीन लाइन वाला फिजिकल कीबोर्ड मौजूद था. हालांकि कीबोर्ड में कई सिंबल मौजूद नहीं थे इसीलिए लोगों को अलग से शॉफ्टवेयर की जरूरत पड़ती थी. हालांकि फोन मार्केट में ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दे पाया लेकिन आज भी लोगों को इसका डिजाइन काफी पसंद आता है.
आज दुनिया की फेमश स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung भी इस लिस्ट में शामिल है. दरअसल, कंपनी ने एक समय में अपना एक अनोखा फोन Galaxy Beam i8530 को मार्केट में उतारा था. इस फोन की खास बात ये थी कि इसमें कंपनी ने एक बिल्ट-इन प्रोजेक्टर उपलब्ध कराया था जिसकी मदद से यूजर दीवार पर सीधे फोटो, वीडियो या प्रेजेंटेशन प्रोजेक्ट कर सकते थे. हालांकि इसकी ब्राइटनेस सिर्फ 15 ल्यूमेंस थी इसलिए अच्छी क्वालिटी पाने के लिए अंधेरे कमरे की जरूरत पड़ती थी. फोन में कंपनी ने 2,000mAh की बैटरी दी थी जो लगभग तीन घंटे तक लगातार प्रोजेक्शन कर सकती थी. फोन का आईडिया तो बहुत अच्छा था लेकिन इसके बावजूद ये फोन मार्केट में अपनी पकड़ नहीं बना सका.
Amazon ने स्मार्टफोन मार्केट में अपना हाथ आजमाया था. बता दें कि कंपनी ने एक Fire Phone बाजार में उतारा था जो एंड्रॉयड फोन की दुनिया में एक अनोखा फोन बनकर रह गया. जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन के फ्रंट में चार कैमरे लगाए गए थे जो यूजर की आंखों की एक्टिविटी को ट्रैक करके डिस्प्ले पर 3D जैसा इफेक्ट दिखाते थे. हालांकि, ये टेक्नोलॉजी उस समय काफी एडवांस थी लेकिन लोगों को इसकी जरूरत नहीं महसूस हुई. इसके अलावा इसमें गूगल की कई सारी सर्विस भी मौजूद नहीं थी जो लोगों को पसंद नहीं आया. इसीलिए इसकी ज्यादा कीमत और खराब ऐप सिस्टम के कारण ये फोन भी मार्केट में एक फ्लॉप डिवाइस रहा.
LG Wing 5G एक ऐसा अनोखा स्मार्टफोन है जिसका डिजाइन देख हर इंसान हैरान हो जाता है. बता दें कि इस फोन की सबसे खास बात इसकी स्क्रीन थी. जानकारी के अनुसार, फोन की मेन स्क्रीन साइड में घूम जाती थी जिसके नीचे दूसरी छोटी स्क्रीन दिखाई देती थी. इस फीचर की मदद से यूजर्स को एक साथ कई सारे ऐप्स को इस्तेमाल करने का मौका मिलता था. इसके अलावा डिवाइस में मोटराइज्ड पॉप-अप कैमरा भी मौजूद था. लेकिन इसकी ज्यादा महंगी कीमत ने इस फोन को मार्केट में चलने नहीं दिया.