✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (245/293)To Win - 147
99
TMC
142
BJP
02
LF+ISF
02
CONG
00
OTH
असम  (112/126)To Win - 64
83
BJP+
27
CONG+
02
OTH
तमिलनाडु  (213/234)To Win - 118
52
DMK+
68
ADMK+
93
TVK
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
38
LEFT+
98
CONG+
04
OTH
पुदुचेरी  (29/33)To Win - 17
22
BJP+
06
CONG+
01
OTH
(Source: ECI/ABP News)

आ रहा है दुनिया का सबसे छोटा AI कंप्यूटर! कमाल के फीचर्स उड़ा देंगे होश, जानिए कितनी होगी कीमत

एबीपी टेक डेस्क   |  15 Oct 2025 07:48 AM (IST)
आ रहा है दुनिया का सबसे छोटा AI कंप्यूटर! कमाल के फीचर्स उड़ा देंगे होश, जानिए कितनी होगी कीमत

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाते हुए दुनिया का सबसे छोटा AI कंप्यूटर पेश करने की घोषणा की है. कंपनी का नया मॉडल DGX Spark न केवल अपने आकार से बल्कि अपनी जबरदस्त ताकत और स्पीड से भी हैरान कर देने वाला है. यह 15 अक्टूबर से NVIDIA की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

1

यह मिनी AI कंप्यूटर मात्र 2.6 पाउंड वजन का है यानी यह इतना हल्का है कि आराम से बैकपैक में रखा जा सकता है. हालांकि दिखने में यह एक सामान्य मिनी-डेस्कटॉप जैसा लगता है लेकिन इसे आम यूज़र्स के लिए नहीं, बल्कि AI डेवलपर्स, वैज्ञानिकों और स्टूडेंट्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है जो बड़े और जटिल AI मॉडल्स पर काम करते हैं.

2

DGX Spark में NVIDIA की नई GB10 Grace Blackwell सुपरचिप लगी है जो इसकी सबसे बड़ी ताकत है. इसमें 20-कोर आर्म-बेस्ड CPU और एक शक्तिशाली Blackwell GPU मौजूद है जो RTX 5070 जैसी ग्राफिक क्षमता प्रदान करता है. कंपनी का दावा है कि यह सुपरचिप 1000 ट्रिलियन ऑपरेशंस प्रति सेकंड (TOPS) की रफ्तार से काम करती है. साथ ही, इसमें 5th Gen Tensor Cores और FP4 सपोर्ट जैसी हाई-एंड तकनीकें मौजूद हैं जो इसे क्लाउड के बिना भी बड़े AI मॉडल्स चलाने में सक्षम बनाती हैं.

3

इस छोटे से सिस्टम में NVIDIA की NVLink-C2C तकनीक दी गई है जो पारंपरिक PCIe Gen 5 की तुलना में 5 गुना ज्यादा बैंडविड्थ देती है. इसका फायदा यह है कि CPU और GPU के बीच डेटा का आदान-प्रदान बिजली की रफ्तार से होता है. इससे यह मशीन जनरेटिव AI, रोबोटिक्स सिमुलेशन और मॉडल इंफरेंस जैसे भारी कार्यों को बेहद आसानी से संभाल सकती है.

4

DGX Spark में 128GB LPDDR5x मेमोरी और 4TB NVMe स्टोरेज दी गई है जिससे बड़ी मात्रा में डेटा को तेजी से प्रोसेस और स्टोर किया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, चार USB-C पोर्ट और एक HDMI आउटपुट दिया गया है. इसे सामान्य बिजली सॉकेट से चलाया जा सकता है जिससे इसे लैब्स या ट्रेवल के दौरान भी आसानी से उपयोग किया जा सकता है.

5

NVIDIA का कहना है कि DGX Spark उनके Cosmos Region और GR00T N1 जैसे फाउंडेशन मॉडल्स के साथ पूरी तरह संगत है. इसे न केवल मॉडल ट्रेनिंग बल्कि फाइन-ट्यूनिंग और डिप्लॉयमेंट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

6

जहां तक कीमत की बात है तो DGX Spark की शुरुआती कीमत 3,999 डॉलर (करीब 3.55 लाख रुपये) रखी गई है. यह भले ही आम उपभोक्ताओं के लिए महंगी लगे लेकिन AI रिसर्चर्स और छोटे लैब्स के लिए यह कीमत काफी वाजिब मानी जा रही है क्योंकि यह डिवाइस अपने आकार और क्षमता दोनों में किसी भी बड़े सुपरकंप्यूटर को चुनौती दे सकता है.

7

NVIDIA का DGX Spark साबित करता है कि भविष्य का कंप्यूटिंग पावरफुल होने के साथ-साथ पोर्टेबल भी हो सकता है और यह छोटा-सा डिवाइस आने वाले AI युग की झलक पेश करता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • आ रहा है दुनिया का सबसे छोटा AI कंप्यूटर! कमाल के फीचर्स उड़ा देंगे होश, जानिए कितनी होगी कीमत
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.