✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सिर्फ 10 मिनट में Bell ने बाहर किए 400 से ज्यादा कर्मचारी, Unifor ने बताया शर्मनाक

एबीपी टेक डेस्क   |  27 Mar 2024 09:36 AM (IST)
सिर्फ 10 मिनट में Bell ने बाहर किए 400 से ज्यादा कर्मचारी, Unifor ने बताया शर्मनाक

टेलीकोम कंपनी Bell ने अपने 400 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद सबको चौंका दिया है. इन कर्मचारियों को 10 मिनट की वीडियो कॉल मीटिंग के बाद 'सरप्लस' बताकर फायर कर दिया गया.

1

कनाडा के प्राइवेट सेक्टर यूनियन यूनिफॉर (Unifor) ने एक प्रेस रिलीज जारी की और कंपनी के कर्मचारियों को इस तरह नौकरी से निकाले जाने के तरीके की निंदा की और साथ ही इसे शर्मनाक भी बताया.

2

यूनिफॉर का दावा है कि एक मैनेजर ने कर्मचारियों को सवाल पूछने की इजाजत दिए बगैर ही छंटनी का नोटिस पढ़ दिया. कर्मचारियों को हटाने के लिए बेल ने सिर्फ 10 मिनट की एक वर्चुअल ग्रुप मीटिंग की और इन सभी 400 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया.

3

यूनिफॉर के क्यूबेक डायरेक्टर डैनियल क्लॉटियर ने एक बयान में कहा कि हमारे मेंबर्स ने इस टेलीकॉम को सालों तक अपनी सर्विस दी, जिसके बाद अब उन्हें पिंक स्लिप्स से पेमेंट किया जा रहा है.

4

कनाडा की टेलीकॉम कंपनी बेल ने फरवरी में 9 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया था. कंपनी के सीईओ मिर्को बिबिक ने छंटनी को कंपनी के लिए बेहद जरूरी बताया था.

5

बेल के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर एलन मर्फी ने कहा है कि हम छंटनी में पूरी पारदर्शिता बरत रहे हैं. यूनियन से 5 हफ्तों से छंटनी को लेकर चर्चा की जा रही थी. निकाले गए सभी कर्मचारियों से HR की बातचीत भी की जा रही है ताकि उन्हें उचित सहायता राशि दी जा सके.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • सिर्फ 10 मिनट में Bell ने बाहर किए 400 से ज्यादा कर्मचारी, Unifor ने बताया शर्मनाक
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.