बच्चे पैदा करने से लेकर घर के काम तक... आप सोच भी नहीं सकते, वो काम अब मशीनों से होने लगा है
रोबोटिक मोपर के आने के बाद से तो फर्श की साफ सफाई का काम जैसे बिल्कुल भी भारी नहीं रहा है. बस इसे ऑन कीजिए और फर्श पर छोड़ दीजिए, ये अपने आप पूरे घर के फर्श की सफाई कर देता है.
एक कंपनी है, जो हर साल 30 हजार हाई क्वालिटी बच्चे पैदा करेगी. फिलहाल ये दावा है लेकिन उस कंपनी का कहना है कि ये बात सही साबित होगी. इन बच्चों पर किसी भी दंपति का बिल्कुल माता-पिता की तरह हक होगा. माता-पिता चाहें तो बच्चे के जीन में बदलाव भी करा सकते हैं और ये तय कर सकते हैं कि उनके बच्चे का रंग, उसके बालों और आंखों का रंग क्या होगा.
पहले घर में कुछ पीसने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी. खाने के मसालों को पीसने के लिए महिलाओं को सिलबट्टा पर काफी मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन जब से मिक्सर ग्राइंडर आया है ये काम बहुत आसान हो गया है और कुछ ही सेकंडों में हो जाता है. अब आप किसी भी चीज का जूस घर पर भी निकाल कर पी सकते हैं.
वैक्यूम क्लीनर के आने से साफ सफाई का काम आसान हुआ है. घर के कोने-कोने से अच्छी तरह धूल की सफाई हो जाती है.
आजकल बाजार में रोटी मेकर भी आने लगे हैं. बस आते की लोइयां बनाकर इसमें रख दें और फिर इसे दबा दें. कुछ ही सेकंड में रोटी बनकर तैयार हो जाती है.
घर में बहुत से कामों के लिए गरम पानी की जरूरत होती है. पहले पानी गरम करने के लिए चूल्हे का इस्तेमाल होता था, उसके बाद पानी गरम करने की रॉड आने लगी और अब ये काम गीजर से होने लगा है.