✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ऐप से कंट्रोल के अलावा कौन-कौन से फीचर्स के साथ आते हैं Smart Fan? चेक करें लिस्ट

हिमांशु तिवारी   |  30 Aug 2026 04:34 PM (IST)
ऐप से कंट्रोल के अलावा कौन-कौन से फीचर्स के साथ आते हैं Smart Fan? चेक करें लिस्ट

आजकल घरों में स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. इसी कड़ी में Smart Fan भी लोगों के बीच काफी तेजी से फेमश हो रहे हैं. इन पंखों को मोबाइल ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन इनकी खासियत सिर्फ इतनी ही नहीं है. कई स्मार्ट फैन में वॉयस कंट्रोल, टाइमर, ऑटोमैटिक स्पीड एडजस्टमेंट, एनर्जी मॉनिटरिंग और स्लीप मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

1

आपको बता दें कि Smart Fan का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला फीचर Voice Control है. अगर फैन Alexa या Google Assistant जैसे वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है तो आप बोलकर इसे ऑन-ऑफ करने के साथ स्पीड भी बदल सकते हैं. यानी रात में बिस्तर से उठकर रिमोट या मोबाइल ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Continues below advertisement
2

इसके अलावा कई स्मार्ट फैन में Timer और Scheduling का ऑप्शन भी मिलता है. इसकी मदद से आप तय कर सकते हैं कि फैन कितनी देर बाद बंद हो या दिन के किस समय अपने आप ऑन-ऑफ हो. जैसे आप रात में सोते समय कुछ घंटों बाद फैन को अपने आप बंद करने के लिए टाइमर लगा सकते हैं.

Continues below advertisement
3

कुछ एडवांस स्मार्ट फैन में Temperature और Humidity Sensors भी दिए जाते हैं. ये कमरे की कंडिशन को पहचानकर फैन की स्पीड को अपने आप एडजस्ट करते हैं. गर्मी बढ़ने पर स्पीड अपने आप बढ़ जाती है और टेंपरेचर कम होने पर फैन अपने आप स्लो भी हो जाता है.

4

Smart Fan में Sleep Mode रात के समय काफी काम आता है. इस मोड में फैन की स्पीड को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है जिससे पूरी रात तेज हवा चलने की परेशानी कम होती है. वहीं Breeze या Natural Mode हवा की स्पीड को अलग-अलग तरीके से बदलकर नैचुरल हवा जैसा एक्सपीरिएंस देने की कोशिश करता है.

5

बताते चलें कि कुछ स्मार्ट फैन और उनके ऐप Energy Monitoring की सुविधा भी यूजर्स को देते हैं. इससे यूजर फैन की बिजली खपत को भी ट्रैक कर सकता है. खासकर जो लोग घर में कई घंटे पंखा चलाते हैं, उनके लिए ये फीचर बिजली की खपत समझने में काफी काम का साबित हो सकता है.

6

कई स्मार्ट सीलिंग फैन में BLDC मोटर का इस्तेमाल किया जाता है. ये पुराने मोटर के मुकाबले में कम बिजली खपत के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, बिजली की असली बचत फैन के मॉडल, इस्तेमाल करने का समय और स्पीड पर निर्भर करती है. इसलिए केवल Smart नाम देखकर नहीं, बल्कि मोटर और पावर कंजम्पशन की रेटिंग देखकर फैन खरीदना ज्यादा बेहतर ऑप्शन माना जाता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • ऐप से कंट्रोल के अलावा कौन-कौन से फीचर्स के साथ आते हैं Smart Fan? चेक करें लिस्ट
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.