✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

क्या होती है SIM Binding टेक्नोलॉजी, इससे कैसे रुकेगा फ्रॉड?

नीलेश ओझा   |  24 Oct 2026 02:36 PM (IST)
क्या होती है SIM Binding टेक्नोलॉजी, इससे कैसे रुकेगा फ्रॉड?

नए साल की शुरुआत के साथ ही भारत में WhatsApp और Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप्स चलाने के नियम पूरी तरह बदलने वाले हैं. 1 जनवरी 2027 से देश भर में सिम-बाइंडिंग नियम लागू होने जा रहा है. जिसका सीधा असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा. अभी तक लोग बिना सिम डाले सिर्फ OTP की मदद से दूसरे फोन में ऐप चला लेते थे. ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि आखिर सिम-बाइंडिंग क्या चीज है?

1

सिम-बाइंडिंग वह टेक्नोलॉजी है जो आपके चैटिंग अकाउंट को फोन के फिजिकल सिम कार्ड से जोड़कर रखती है. नए नियम के बाद आप WhatsApp और Telegram सिर्फ उसी Phone में चला पाएंगे. जिसके अंदर उस नंबर का सिम कार्ड एक्टिव होगा. बिना सिम कार्ड के सिर्फ Wi-Fi के सहारे App चलाना1 जनवरी से पूरी तरह बंद हो जाएगा.

Continues below advertisement
2

दूरसंचार विभाग ने देश में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन साइबर फ्रॉड और फर्जी खातों पर लगाम कसने के लिए यह सख्त उठाया है. सरकार ने सभी कंपनियों को इस सिस्टम को लागू करने के लिए 31 दिसंबर 2026 तक की डेडलाइन दी है. दरअसल पिछले कुछ सालों में साइबर ठगी की वजह से देश में लोगों को हजारों करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा था जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

Continues below advertisement
3

सिम-बाइंडिंग टेक्नोलॉजी लागू होने से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोहों का नेटवर्क तुरंत टूट जाएगा. अक्सर स्कैमर्स किसी दूसरे शहर में बैठकर सिर्फ OTP के जरिए फर्जी अकाउंट्स चलाते हैं और लोगों को शिकार बनाते हैं. अब जब App हर वक्त फोन के अंदर सिम कार्ड है या नहीं यह चेक करेगा. तो बिना सिम वाले तमाम फर्जी खाते अपने आप बंद हो जाएंगे.

4

सरकार इस नए नियम के जरिए यह पक्का करना चाहती है कि हर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल होने वाला मोबाइल नंबर असली यूजर के पास ही रहे. जब तक फोन के सिम स्लॉट में वह रजिस्टर्ड नंबर एक्टिव नहीं रहेगा. तब तक मैसेजिंग ऐप काम ही नहीं करेगा. इससे OTP मांगकर अकाउंट हैक करने की घटनाएं भी रुक जाएंगी. क्योंकि Hackers के पास आपका फिजिकल सिम कार्ड मौजूद नहीं होगा.

5

इस बदलाव से उन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी जो बिना सिम वाले टैबलेट और दूसरे फोन में Wi-Fi के जरिए चैटिंग करते हैं. इसके अलावा विदेश यात्रा करने वाले लोगों, बार-बार फोन बदलने वाले यूजर्स और एक फोन में कई नंबर इस्तेमाल करने वालों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. सिम बाहर निकालते ही आपके फोन में चल रहा मैसेजिंग अकाउंट तुरंत काम करना बंद कर देगा.

6

हालांकि डेस्कटॉप और लैपटॉप पर काम करने वाले यूजर्स के लिए इसमें एक राहत की बात भी सामने आई है. पहले चर्चा थी कि WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों को हर छह घंटे में दोबारा लॉगिन करना पड़ेगा, लेकिन अब इस छह घंटे में लॉगआउट होने वाले नियम को हटा दिया गया है. अब Web Version पर लॉगआउट का सिस्टम यूजर के अकाउंट से जुड़े रिस्क के आधार पर काम करेगा.

7

सिर्फ WhatsApp और Telegram ही नहीं बल्कि कई दूसरे पॉपुलर सोशल मीडिया Apps को भी अपने सिस्टम में यह बड़ा बदलाव करना होगा. सरकारी आदेश के मुताबिक Snapchat, Signal और Josh जैसे तमाम प्लेटफॉर्म्स पर भी सिम-बाइंडिंग का नियम लागू होगा. जिसके लिए कई ऐप्स ने अभी से एंड्रॉयड पर टेस्टिंग शुरू कर दी है.

8

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस नई सख्ती से आम लोगों को शुरुआत में थोड़ी दिक्कत जरूर महसूस होगी. लेकिन साइबर अपराधों में भारी गिरावट आएगी. हाल ही में हुए एक सर्वे में भी कई यूजर्स ने इस बदलाव को लेकर अपनी चिंता जताई है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि 1 जनवरी 2027 से आपका अकाउंट बंद न हो तो समय रहते अपना रजिस्टर्ड सिम उसी फोन में डाल लें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • क्या होती है SIM Binding टेक्नोलॉजी, इससे कैसे रुकेगा फ्रॉड?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.