✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Samsung Galaxy S26 Ultra Vs iPhone 17 Pro Max! किसके प्रोसेसर में है ज्यादा दम, यहां जानिए किसे खरीदने में है समझदारी

एबीपी टेक डेस्क   |  27 Feb 2026 01:48 PM (IST)
Samsung Galaxy S26 Ultra Vs iPhone 17 Pro Max! किसके प्रोसेसर में है ज्यादा दम, यहां जानिए किसे खरीदने में है समझदारी

फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की दुनिया में एक बार फिर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. हाल ही में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy S26 Ultra को दमदार फीचर्स के साथ पेश किया गया. अब इसकी सीधी टक्कर iPhone 17 Pro Max से मानी जा रही है. दोनों ही डिवाइस प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं और हाई-एंड स्पेसिफिकेशन से लैस हैं लेकिन असली सवाल यही है कि प्रोसेसर के मामले में कौन आगे है.

1

सैमसंग के इस फ्लैगशिप में 6.9 इंच का QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जो 1Hz से 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए विजन बूस्टर तकनीक भी शामिल है. दूसरी तरफ, आईफोन 17 प्रो मैक्स में भी 6.9 इंच का LTPO सुपर रेटिना XDR OLED पैनल मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक जाता है. स्क्रीन क्वालिटी दोनों में शानदार है लेकिन ब्राइटनेस और कलर ट्यूनिंग को लेकर सैमसंग को हल्का फायदा बताया जा रहा है.

2

गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया गया है जिसमें इस बार एआई फीचर्स और बेहतर पावर एफिशिएंसी पर खास ध्यान दिया गया है. वहीं आईफोन 17 प्रो मैक्स में A19 Pro प्रोसेसर मिलता है जो 3nm तकनीक पर आधारित है. बेंचमार्क रिपोर्ट्स के अनुसार सीपीयू और मेमोरी परफॉर्मेंस के मामले में दोनों चिप्स लगभग बराबरी पर नजर आते हैं. यानी स्पीड, मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग जैसे कामों में आपको किसी एक को साफ विजेता कहना आसान नहीं होगा. दोनों ही स्मार्टफोन पावरफुल अनुभव देने में सक्षम हैं.

3

सैमसंग अपने 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी पर जोर देता है. इसके साथ अल्ट्रा-वाइड और दो टेलीफोटो लेंस मिलते हैं जो लंबी दूरी तक जूम की सुविधा देते हैं. दूसरी ओर, आईफोन 17 प्रो मैक्स में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जिसमें LiDAR सपोर्ट भी शामिल है. फोटो और खासकर वीडियो रिकॉर्डिंग की क्वालिटी के मामले में आईफोन को अक्सर बेहतर ऑप्टिमाइजेशन के लिए सराहा जाता है.

4

सैमसंग के इस मॉडल में 5000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग मिलती है जबकि आईफोन में करीब 4823mAh बैटरी दी गई है. रियल-लाइफ इस्तेमाल में दोनों की बैटरी परफॉर्मेंस लगभग समान बताई जा रही है. कीमत की बात करें तो दोनों ही प्रीमियम रेंज में आते हैं और अलग-अलग स्टोरेज विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं.

5

प्रोसेसर के मामले में दोनों फोन लगभग बराबरी की टक्कर देते हैं. ऐसे में आपकी पसंद इस बात पर निर्भर करेगी कि आप किस ब्रांड की इकोसिस्टम, कैमरा स्टाइल और सॉफ्टवेयर अनुभव को ज्यादा महत्व देते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • Samsung Galaxy S26 Ultra Vs iPhone 17 Pro Max! किसके प्रोसेसर में है ज्यादा दम, यहां जानिए किसे खरीदने में है समझदारी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.